फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tuesday Box Office Report: 100 करोड़ की तरफ 'स्काई फोर्स' की उड़ान, 'इमरजेंसी' और 'गेम चेंजर' का रहा ऐसा हाल

Wed, 29 Jan 2025 08:03 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tuesday Box office Collection Report: सिनेप्रेमियों के लिए इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। जानते हैं कल मंगलवार को कमाई के मामले में किसका प्रदर्शन कैसा रहा? 
विज्ञापन
1 of 5
स्काई फोर्स, इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघर गुलजार हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, एक नहीं, बल्कि कई फिल्में मनोरंजन के लिए लगी हैं। एक तरफ पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म इमरजेंसी है तो दूसरी तरफ एरियल एक्शन फिल्म स्काई फोर्स है। इलाके अलावा डाकू महाराज और गेम चेंजर का भी विकल्प है। हालांकि, दर्शकों को खींच पाने में कौन सी फिल्म कैसा प्रदर्शन कर पाई? जान लेते हैं इस रिपोर्ट में....

Sky Force Review: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की खूब जमी जोड़ी, पाकिस्तान से जीती 1965 की जंग की मार्मिक कहानी
विज्ञापन

2 of 5
'स्काई फोर्स' देश के लिए एयरफोर्स ऑफिसर के बलिदान की कहानी है - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
स्काई फोर्स
अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान अभिनीत यह फिल्म दर्शकों का खूब दिल जीत रही है। इसकी भावुक कर देने वाली साहसिक कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। स्काई फोर्स 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसने 15.03 करोड़ रूपये की ओपनिंग से अच्छी शुरुआत की। कल मंगलवार को पांचवें दिन स्काई फोर्स ने 5.75 करोड़ रूपये का कारोबार किया। इसी के साथ करीब सौ करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 87.05 करोड़ रूपये हो चला है। उम्मीद है जल्द ही फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी।

विज्ञापन

3 of 5
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी भी खूब चर्चा बटोर रही है। हालांकि, 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म अच्छी कहानी होने के बावजूद ज्यादा दर्शक खींच पाने में कामयाब नहीं होती दिखाई दे रही है। अभिनय के साथ कंगना ने इसका निर्देशन भी किया है। उन्हें अपने काम के लिए तो तारीफ मिल रही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नंबर नहीं। देश में लगे आपातकाल के दौर को दिखाती फिल्म की मंगलवार की कमाई की बात करें तो इसने 12वें दिन 20 लाख रुपये ही कमा पाए। करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बनी इमरजेंसी का टोटल नेट कलेक्शन अभी 17.10 करोड़ ही पहुंचा है।

4 of 5
डाकू महाराज फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डाकू महाराज
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'डाकू महाराज' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कल मंगलवार को इस फिल्म ने 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया। मूल रूप से साउथ की यह फिल्म हिंदी में भी आ चुकी है। हालांकि, हिंदी भाषा में इसे दर्शक नहीं मिल रहे हैं। कल मंगलवार को इसने हिंदी पट्टी में सिर्फ तीन लाख रुपये का ही कारोबार किया। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 87.90 करोड़ रुपये हुआ है। इसमें बालकृष्ण, उर्वशी रौतेला, बॉबी देओल और प्रज्ञा जयसवाल जैसे सितारे हैं।

Daaku Maharaaj Review: 64 साल के बालैया की हीरो बनने की एक और कोशिश नाकाम, ‘डाकू महाराज’ का इसलिए हुआ सरेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
राम चरण की मेगा बजट फिल्म 'गेम चेंजर' भी सिनेमाघरों में सजी है। 10 जनवरी को सिनेमाघरों उतरी यह फिल्म मजबूत स्टारकास्ट और 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत में बनी होने के बावजूद कमाल नहीं दिखा पाई है। अब इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है। सोमवार के मुकाबले कल मंगलवार को इसमें और गिरावट दर्ज हुई। इस फिल्म ने कल 19वें दिन 20 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया। इसका टोटल नेट कलेक्शन सिर्फ 130.30 करोड़ रुपये ही हो पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें