जनवरी का महीना सिने प्रेमियों के लिए किसी उपहार से कम रहा है। इस महीने साउथ से लेकर बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। हनुमान के जबर्दस्त प्रदर्शन के बाद अब इन दिनों सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन की 'फाइटर' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया भी मिली थी, हालांकि, हफ्ता होने से पहले ही फिल्म को निराश हाथ लगी है। तो आइए जानते हैं मंगलवार को बाकी फिल्मों का कैसा हाल रहा...