इन दिनों सिनेमाघर कई बड़े सितारों की फिल्मों से गुलजार हैं। मगर प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी की रिलीज के बाद जितनी फिल्में रिलीज हुई हैं, वे सब बेपटरी होती दिख रही हैं। हाल ही में आई विक्की कौशल की बैड न्यूज ने शानदार ओपनिंग के बाद वीकेंड पर भी जबर्दस्त कमाई। मगर कमाई के मामले में अब ये फिल्म भी पटरी से उतरती हुई दिख रही है। फिल्म की कमाई बेहद ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसके अलावा इंडियन 2 भी एक ही रफ्तार से आगे बढ़ रही है। सरफिरा और किल का भी कमाई के मामले में बुरा हाल रहा है। चलिए जानते हैं, मंगलवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...