फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Today: जान्हवी-वरुण धवन की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, एमी अवॉर्ड्स की रही धूम; पढ़ें आज की चर्चित खबरें

Mon, 15 Sep 2025 07:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Trending News: आज मनोरंजन जगत से जुड़ी कई खबरें चर्चा में बनी रहीं। फटाफट अंदाज में पढ़िए टॉप फाइव खबरें।
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेंडिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को बाॅलीवुड से जुड़ी कई खबरें ट्रेंड करती रहीं। फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर सामने आए। परेश रावल भी ‘हेरा फेरी 3’ से जुड़े विवाद, शूटिंग पर रिएक्शन देते दिखाई दिए। एमी अवॉर्ड्स की भी काफी चर्चा रही। जानिए, इन खबरों के अलावा एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ? ट्रेंडिंग न्यूज अपडेट में। 

विज्ञापन

2 of 6
जीन स्मार्ट, ट्रैमेल टिलमैन और ब्रिट लोअर - फोटो : इंस्टाग्राम- @televisionacad

एमी अवॉर्ड्स की हुई घोषणा 
साेमवार सुबह 77वें एमी अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम सामने आए। यह अमेरिका का नामी टेलीविजन अवॉर्ड है। एमी अवॉर्ड इवेंट में वेटरन एक्ट्रेस जीन स्मार्ट ने 'हैक्स' के लिए कॉमेडी सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं सेठ रोजेन ने ‘द स्टूडियो’ के लिए कॉमेडी सीरीज में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। लगभग 26 कैटेगिरी में कई विजेताओं के नाम सामने आए। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Emmy Awards: ओवेन कूपर ने सबसे कम उम्र में जीता एमी, ट्रैमेल टिलमैन बने अवॉर्ड जीतने वाले पहले अश्वेत कलाकार 

विज्ञापन

3 of 6
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब- धर्मा प्रोडक्शन

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर रिलीज 
शशांक खेतान निर्देशित फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे कलाकार नजर आएंगे। आज इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ। ट्रेलर में फिल्म की स्टोरीलाइन काफी हद तक सामने आ चुकी है। ट्रेलर काफी मजेदार है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: राेमांस में लगा कॉमेडी का तड़का, वरुण-जान्हवी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

4 of 6
परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम

‘हेरा फेरी 3’ के विवाद पर परेश रावल ने दिया रिएक्शन 
कुछ महीने पहले फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल ने खुद को अलग कर लिया था। फिर विवाद सुलझा तो वह फिल्म का हिस्सा दोबारा बन गए। फिल्म से जुड़े विवाद काे लेकर परेश रावल ने अब खुलकर बात की है। आखिर कैसा सारा मामला सुलझा? उनके फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के मेकर्स से अब कैसे रिश्ते हैं? ऐसे ही कई सवालों के जवाब परेश रावल ने दिए हैं। वह दोबारा से फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Hera Pheri 3: परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा, विवादों पर भी दी प्रतिक्रिया 

विज्ञापन

5 of 6
'टू मच' चैट शो का ट्रेलर - फोटो : Prime Video IN

काजोल और ट्विंकल खन्ना के नए टॉक शो ‘टू मच’ का ट्रेलर रिलीज 
जल्द ही काजोल और ट्विंकल खन्ना एक नया टॉक शो ‘टू मच’ होस्ट करती नजर आएंगी। सोमवार को इस शो का ट्रेलर भी सामने आया है। इस शो में बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर्स बतौर मेहमान शामिल होंगे। मजेदार और चटपटी बातचीत होगी। शो के ट्रेलर में सलमान, आमिर खान, गोविंदा, चंकी पांडी, वरुण धवन, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कृति सेनन, करण जौहर और जान्हवी कपूर दिखाई दिए। 25 सितंबर से टॉक शो ‘टू मच’ अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Too Much: काजोल-ट्विकंल के चैट शो का ट्रेलर रिलीज, आमिर ने सलमान को चूमा; गोविंदा समेत कई मेहमान बने नजर आए

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खुशबू पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
गोलीबारी कांड के बाद दिशा पाटनी की बहन ने दिए आत्मरक्षा के टिप्स 
हाल ही में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर गोलीबारी की घटना को अजाम दिया गया। इस घटना के लगभग तीन-चार दिन बाद दिशा की बहन खुशबू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें वह लोगों को आत्मरक्षा के टिप्स दे रही हैं। यह वीडियो दिन भर वायरल है। इस वीडियो के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स खुशबू को सपोर्ट कर रहे हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें:  Khushboo Patani: गोलीबारी कांड के बाद दिशा की बहन का पहला पोस्ट, आत्मरक्षा के टिप्स दिए; बोलीं- 'कलयुग में..'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें