फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Today: हिमालय यात्रा पर सुपरस्टार रजनीकांत, ‘महारानी 4’ का ट्रेलर रिलीज; पढ़िए आज की ट्रेंडिंग खबरें

Thu, 09 Oct 2025 08:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trending News: गुरुवार को बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और ओटीटी वर्ल्ड की कई खबरें चर्चा में रहीं। फटा-फटाफट अंदाज में पढ़िए टॉप 5 खबरें।
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेंडिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार के दिन सबसे ज्यादा चर्चा में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत रहे। इन दिनों वह हिमालय यात्रा पर हैं। गुरुवार को उनके कई वीडियो बद्रीनाथ धाम से वायरल हुए। वहीं हुमार कुरैशी की सीरीज ‘महारानी 4’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ। इसके अलावा सैफ अली खान भी आज ट्रेंड करते रहे। जानिए, इनके अलावा कौन सी खबरें ट्रेंडिंग रहीं।

विज्ञापन

2 of 6
महावतार बाबाजी गुफा के दर्शन करने पहुंचे रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

हिमालय यात्रा में फैंस से मिले रजनीकांत 
गुरुवार को अपनी हिमालय यात्रा के दौरान रजनीकांत ने फैंस से भी मुलाकात की। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस उनसे मिलने आ रहे हैं। रजनीकांत के साथ तस्वीरें क्लिक करा रहे हैं। इस दौरान कई प्रशंसकों ने सुपरस्टार के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस ने बड़ी विनम्रता से उनके साथ तस्वीर क्लिक कराने का आग्रह किया, जिसे सुपरस्टार ने मान लिया। इसके अलावा रजनीकांत ने महावतार बाबाजी गुफा में ध्यान भी किया, यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: हिमालय यात्रा पर निकला सुपरस्टार, गुफा में ध्यान लगाया; कार रोककर सेल्फी ले रहे फैन, पैर छूने के लिए लगी लाइन

विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान, अभिनव कश्यप - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अभिनव कश्यप ने शाहरुख पर लगाए आरोप 
सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाने के बाद अभिनव कश्यप ने अब शाहरुख खान पर भी निशाना साधा है। अनुराग कश्यप के भाई अभिनव ने शाहरुख खान के बारे में कहा कि उन्हें भारत छोड़कर दुबई चले जाना चाहिए, क्योंकि वहां उनके घर का नाम जन्नत है। अभिनव ने शाहरुख खान की नीयत पर भी सवाल उठाए हैं। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: 'शाहरुख की नीयत गड़बड़ है', किंग खान पर इस डायरेक्टर ने साधा निशाना; बोले- दुबई में जाकर क्यों नहीं रहते?

4 of 6
महारानी सीजन 4 ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम- @sonylivindia

हुमा कुरैशी की सीरीज ‘महारानी 4’ का ट्रेलर रिलीज 
गुरुवार को हुमा कुरैशी की सीरीज ‘महारानी 4’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ। इस ट्रेलर की काफी चर्चा रही।  इस बार कहानी बिहार की सीमाओं को पार कर सीधे दिल्ली की सियासत में दस्तक दे रही है। ट्रेलर जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- 'शेरनी लौटी है अपने घर की रक्षा करने! रानी तैयार है अपनी अब तक की सबसे बड़ी जंग के लिए। महारानी की स्ट्रीमिंग शुरू होगी 7 नवंबर से।' हुमा का अंदाज भी सीरीज में काफी दमदार है। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: 'सिंहासन खींच लेंगे आपका', अब दिल्ली की सत्ता में भूकंप लाएगी 'रानी', 'महारानी' के चौथे सीजन का आया ट्रेलर

विज्ञापन

5 of 6
टीआरपी - फोटो : अमर उजाला

39वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में किस सीरियल ने मारी बाजी
आज 39वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी जारी की गई। टॉप 5 में कौन से सीरियल रहे, इसकी जानकारी सामने आई। नंबर वन पर रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ रहा। वहीं क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई। इनके अलावा और भी कई सीरियल की लिस्ट में शामिल रहे।

पूरी खबर यहां पढ़ें: 'अनुपमा' ने फिर मारी बाजी, 'तुलसी' की मेहनत बेकार, TRP लिस्ट में 'बिग बॉस 19' तो टॉप 10 से ही हुआ बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैफ अली खान और काजोल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
टॉक शो ‘टू मच’ में सैफ अली खान ने सुनाए मजेदार किस्से
इन दिनों ट्विंकल खन्ना और काजोल एक टॉक शो ‘टू मच’ होस्ट करती हैं। इसके एक एपिसोड में सैफ अली खान और अक्षय कुमार आए। सैफ अली खान ने कई मजेदार किस्से शो में सुनाए हैं। शो के दौरान जब बात उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह पर आई, तो सैफ ने बिना किसी झिझक अपने दिल की बात कही। वहीं सैफ ने अपने शुरुआती करियर का एक मजेदार किस्सा साझा किया। इसके अलावा सैफ अली खान ने यह भी बताया कि बरसों पहले वह काजोल के घर में जाकर नहाए थे।

पूरी खबर यहां पढ़ें: पहले सीन में हकलाने से लेकर काजोल के बाथरूम में नहाने तक, सैफ के 'टू मच' किस्से सुन हो जाएंगे लोट-पोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें