Entertainment Trending News: आज गुरुवार को फिल्म जगत की कई खबरें छाई रहीं। कई कलाकारों का निधन हो गया, तो कुछ फिल्मों के ट्रेलर रिलीज हुए। फटाफट अंदाज में पढ़िए आज की चर्चित खबरें।
आज सिनेमा जगत की कई खबरें चर्चा में रहीं। 'KGF' फेम एक्टर हरीश राय का निधन हो गया। अक्षय कुमार के साथ फोटो खिंचवाने के लिए एक दिव्यांग शख्स आया तो अभिनेता ने उस पर ध्यान नहीं दिया। फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर जारी हुआ है। इसके अलावा कौन सी खबरें ट्रेंडिंग में रहीं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
हरीश राय
- फोटो : एक्स
'KGF' फेम एक्टर हरीश राय का निधन
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले अभिनेता हरीश राय अब इस दुनिया में नहीं रहे। 63 वर्षीय हरीश लंबे समय से गले के कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली। चाहे खलनायक की भूमिका हो या किसी पिता-पुत्र के इमोशनल सीन, हरीश ने हर बार अपनी उपस्थिति से दर्शकों को प्रभावित किया।
32 साल की उम्र में इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन
दुबई के जाने-माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिर्फ 32 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट जारी कर उनके निधन की पुष्टि की, लेकिन मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि अनुनय इन दिनों अमेरिका के लास वेगास में थे।
अक्षय कुमार के साथ फोटो खिंचवाने आया दिव्यांग फैन, वीडियो वायरल
अक्षय कुमार हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान अक्षय के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी मौजूद थीं। इस दौरान अक्षय के पास एक दिव्यांग शख्स फोटो खिंचवाने के लिए आया। अक्षय ने उस शख्स की पीठ पर हाथ रखा और ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया।
जन नायकन, विजय की आखिरी फिल्म होगी
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
विजय की फिल्म 'जन नायकन' का नया पोस्टर जारी
थलपति विजय की नई फिल्म 'जन नायकन' का एक नया पोस्टर आज गुरुवार को जारी किया गया। फिल्म के निर्माता केवीएन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर साझा कर प्रचार शुरू करने की घोषणा की। यह घोषणा तब हुई जब तमिलनाडु वेत्री कजगम (टीवीके) ने बुधवार को विजय की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी की घोषणा की।
फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज
फरहान अख्तर की मच अवेटेड वॉर-ड्रामा फिल्म ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले फिल्म का टीजर और गाने सामने आए थे, जिन्हें मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से दो हफ्ते पहले ट्रेलर जारी किया है। ट्रेलर में जबरदस्त जंग और भारतीय सैनिकों के शौर्य की कहानी देखने को मिल रही है।