शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'बरेली की बर्फी' आ रही है। इस फिल्म में चिराग दुबे के रोल में आयुष्मान खुराना हैं तो बिट्टी मिश्रा के किरदार में कृति सेनन। दोनों के रोल्स में दमदार डायलॉग्स की भरमार है, तो प्रीतम विद्रोही बनकर राजकुमार राव भी अपने डायलॉग्स के दम पर अगले कुछ समय तक याद जरूर रहने वाले हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, ट्रायंगल लव स्टोरी बेस्ड 'बरेली की बर्फी' फिल्म के 10 दमदार डायलॉग्स...
विज्ञापन
कोई तो कमीं होगी लड़की में
2 of 10
बिट्टी उर्फ कृति सेनन
- फोटो : Junglee Pictures
'बरेली की बर्फी' में एक ऐसा डायलॉग भी है, जो हर उस लड़की को सुनना पड़ता है जिसकी शादी में थोड़ी सी भी देरी हो रही हो। और ऐसे डायलॉग को हम लोग 'ताना मारना' कहते हैं। तो बिट्टी के लिए सीधा ताना उछलता है किसी पड़ोसन की तरफ से। वो ताना है-'इतने लड़के देखने आए, किसी को पसंद नहीं आई। कोई तो कमी होगी लड़की में।'
Poster: ड्रामे और ठुमके के बाद दिखा 'बरेली की बर्फी' का SWAG
विज्ञापन
ब्लाउज में 2000 का नोट
3 of 10
ब्लाउज में 2000 का नोट
- फोटो : Junglee Pictures
ट्रेलर की शुरुआत ही होती है गुदगुदाने वाले डायलॉग से। जिसमें बिट्टी यानि कृति सेनन की मां एक चिट्ठी पढ़ती रहती हैं और लिखा होता है-'मम्मी, हम जा रहे हैं मम्मी। जो तुमने ब्लाउज में 2000 का नोट फंसाकर रखा था। वो साथ लिए जा रहे हैं। उसको और हमको ढूंढने की कोशिश मत करना।
सादर की जगह लिखा होता है तुम्हारी मुसीबत... और मां की चीख निकल पड़ती है।
क्या आप वर्जिन हैं?
4 of 10
बरेली की बर्फी
- फोटो : Junglee Pictures
इस फिल्म के ट्रेलर में एक सवाल उछलता है-क्या आप वर्जिन हैं? जिसका जवाब तमाचे की तरह पड़ता है। 'नहीं हैं'
विज्ञापन
हम जैसे भी हैं, अच्छे हैं।
5 of 10
बरेली की बर्फी
- फोटो : Junglee Pictures
बरेली की बर्फी में एक बेफिक्र लड़की की कहानी है। जो नॉवेल में जगह पा चुकी होती है और उसके अलग सपने होते हैं। वो आम लड़की की तरह ही सोचती है, 'कोई तो है भैया इस दुनिया में.. जिसे लगता है कि हम जैसे भी हैं, अच्छे हैं। और उसे पसंद हैं।'
विज्ञापन
एक बार मिलवा दो न हमें
6 of 10
बरेली की बर्फी
- फोटो : Junglee Pictures
बरेली की बर्फी कईयों को अपने स्कूल-कॉलेज के दिनों की भी याद दिला देती है। खासकर बेस्ट फ्रेंड की, जिसने कभी न कभी, किसी न किसी लड़के से मिलवाने की गुजारिश की होगी। जैसे- 'सिर्फ तुम्हीं जानते हो उन्हें। एक बार मिलवा दो न हमें।'
विज्ञापन
उसका दिल तोड़ दो, हम जोड़ लेंगे।
7 of 10
बरेली की बर्फी
- फोटो : Junglee Pictures
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के हिस्से में वो डायलॉग आता है, जिसे बोलकर कई लड़के अपना टांका हर हाल में सेट करने के चक्कर में बने रहना चाहते हैं। दुबे जी विद्रोही जी से बोलते हैं-'लड़की तुमसे मिलना चाहती है। एक बार तुम उससे मिल लो। उसका दिल तोड़ दो, हम जोड़ लेंगे। तुम कट लो। फिर तुम अपने रास्ते.. हम अपने रास्ते.. समझे?'
कूल्हे पे डिंपल
8 of 10
राजकुमार राव
- फोटो : Junglee Pictures
राजकुमार राव ट्रेलर की शुरुआत में सीधे सादे लगते हैं, पर थोड़ी सी हवा पाते ही अपने रंग में आ जाते हैं। उनके हिस्से और भी मजेदार डायलॉग आया है। वो फोन करने पर दुबे जी के दोस्त को बोलते हैं-'तुम सुनो बे...आज के बाद गलत टाइम पे फोन किया न, तो लात मारकर कूल्हे पे डिंपल निकाल देंगे।'
आइने में शकल देखी है?
9 of 10
आयुष्मान खुराना
- फोटो : Junglee Pictures
ये फ्रस्टेशन अपनी प्लानिंग बिगड़ने पर हर लड़के की होती है। पर फिर भी आस नहीं छोड़ना चाहते। दुबे जी विद्रोही जी की बेईज्जती करने के चक्कर में बोल जाते हैं- 'डिप्रेस करने भेजा था और इम्प्रेस करके आ गए तुम तो... आइने में शक्ल देखी है?
और आखिर में बात उस डायलॉग की, जिससे हर कोई सहमत हो सकता है। विद्रोही जी यानि राजकुमार राव बोलते हैं कि 'अगर शक्ल देखकर लड़कियां शादी करती न... तो हिंदुस्तान में आधे लड़के कुंवारे होते।'