रेरेव के ऑटोमोटिव एक्सपर्ट ने हाल ही में महिला करोड़पतियों के स्वामित्व वाले शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कार कलेक्शन की लिस्ट तैयार की है। ये रिसर्च विशिष्ट मॉडलों और उनसे जुड़ी लागतों पर केंद्रित है। इस अध्ययन के लिए विश्वसनीय समाचार आउटलेट और विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों से डेटा प्राप्त किया गया। तो आइए जानते हैं महिला करोड़पतियों की कार से जुड़ी ये है पूरी लिस्ट...
विज्ञापन
2 of 11
केंडल जेनर
- फोटो : इंस्टाग्राम
केंडल जेनर
अमेरिका केंडल जेनर इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आती हैं। उनके पास 4.7 मिलियन डॉलर का कार कलेक्शन है। इसमें सबसे महंगी कार बुगाटी वेरॉन ग्रैंड स्पोर्ट है, जिसकी कीमत 1.8 मिलियन डॉलर है। केंडल को कारों को काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में हाई-एंड स्पोर्ट्स कार, क्लासिक्स और 2003 मर्सिडीज-बेंज एसएलआर मैकलेरन और 1957 चेवी कार्वेट जैसे मॉडल शामिल है।
विज्ञापन
3 of 11
निकी मिनाज
- फोटो : इंस्टाग्राम
निकी मिनाज
अमेरिकन गायक निकी मिनाज 3.8 मिलियन डॉलर के कार कलेक्शन के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनका कलेक्शन आठ कस्टम-पेंटेड सुपरकारों से बना है। उनकी गाडियों काफी बोल्ड रंग और अनोखे डिजाइन की हैं, जो कि उन्हें इस लिस्ट में शामिल करता है। उन्होंने स्पोर्टी मॉडल को गुलाबी रंग वाली रोल्स-रॉयस कलिनन जैसी लक्जरी एसयूवी के साथ जोड़ा है।
किम कार्दशियन के पास 3.4 मिलियन डॉलर का कार कलेक्शन है। उनके पास 14 वाहन हैं। अपने परिवार के बाकी सदस्यों की तरह किम का कारों का काफी शौक है। इस लिस्ट में उनके पास सबसे अधिक कार हैं। उनके पास लक्जरी और क्लासिक कारों का कलेक्शन है। किम के बड़े संग्रह में सबसे अधिक कीमत वाली कार लेम्बोर्गिनी मैन्सरी उरुस है। इस कार की कीमत 600 हजार डॉलर है।
विज्ञापन
5 of 11
जार्जिना रोड्रिगेज
- फोटो : इंस्टाग्राम
जार्जिना रोड्रिगेज
जार्जिना रोड्रिगेज में चौथे नंबर पर आती हैं, उनके पास 3.2 मिलियन डॉलर का कार कलेक्शन है, जो कि उनकी कुल संपत्ति का 32.10 परसेंट है। जॉर्जिना के पास सिर्फ छह हाई-एंड कार का जबर्दस्त कलेक्शन है। जॉर्जिना के कलेक्शन में बुगाटी वेरॉन सबसे प्रभावशाली है, जिसकी कीमत 1.8 मिलियन है।
विज्ञापन
6 of 11
रिहाना
- फोटो : सोशल मीडिया
रिहाना
पॉप सिंगर रिहाना 2.9 मिलियन डॉलर के कार कलेक्शन के साथ लिस्ट में पांचवे नंबर पर आती हैं। उनके पास 10 कार हैं। उनका कार कलेक्शन उनकी 1.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति का केवल 0.20 फीसदी है। रिहाना का कलेक्शन अपने अनोखे कस्टमाइजेशन के लिए जाना जाता है। उनके कलेक्शन की सबसे मंहगी और अच्छी कार 2009 मर्सिडीज एसएलआर मैकलेरन है, जिसकी कीमत केंडल जेनर के समान 1.15 मिलियन डॉलर है।
कॉर्टनी कार्दशियन 1.8 मिलियन डॉलर के कार कलेक्शन के साथ लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। उनके पास आठ कार हैं, जिसमें कई लक्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं। कर्टनी ने अपने कलेक्शन में काफी अधिक निवेश किया है। उनके कलेक्शन की सबसे मंहगी कार 2020 रोल्स-रॉयस डॉन है, जिसकी कीमत 360 हजार डॉलर है।
8 of 11
एरियाना ग्रांडे
एरियाना ग्रांडे
एरियाना ग्रांडे इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। उनके पास 1.4 मिलियन डॉलर का कार कलेक्शन है, जो कि उनकी कुल संपत्ति का 0.70 फीसदी है। उनके कलेक्शन में 10 गाड़ियां शामिल हैं। एरियाना के कलेक्शन में सबसे मंहगी कार 2020 फेरारी 488 जीटीबी है, जिसकी कीमत 300 हजार डॉलर है।
9 of 11
टेलर स्विफ्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलर स्विफ्ट
सिंगर टेलर स्विफ्ट 1.3 मिलियन डॉलर के कार कलेक्शन के साथ लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं। उनके कलेक्शन में नौ गाड़ियां शामिल हैं। उनका ये कलेक्शन उनकी 1.1 बिलियन डॉलर संपत्ति का 0.1% है। हालांकि उन्हें कार का अदिक सौक नहीं है। फिर भी उनके पास अच्छा कार कलेक्शन है। टेलर स्विफ्ट के पास सबसे कीमती वाहन उनकी फेरारी 458 इटालिया है, जो 239 हजार डॉलर की है।
अमिरिकन गायक और अभिनेत्री सेलिना गोमेज इस सूची में नौवें नंबर पर हैं। उनके कलेक्शन में 1.08 मिलियन डॉलर की 11 गाड़ियां हैं। गायिका को मार्डन कार पसंद हैं. उनके कलेक्शन में सबसे महंगी 2022 पोर्श 911 जीटी3 आरएस है, जिसकी कीमत 310 हजार डॉलर है। उनकी ये कार बेची गई केवल 600 कारों में से एक है।
अमेरिकी गायिका और गीतकार सियारा 1.01 मिलियन डॉलर के कार कलेक्शन के साथ सूची में दसवें स्थान आती हैं। उनके कलेक्शन में केवल 4 कार शामिल हैं। उन्हें भी मॉर्डन कार पसंद हैं। सियारा के कलेक्शन में सबसे महंगी कार बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी है जिसकी कीमत 332 हजार है।