फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tom Cruise: टॉम क्रूज के नाम दर्ज हुआ एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिशन इंपॉसिबल में किया शानदार स्टंट

Fri, 06 Jun 2025 10:43 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tom Cruise Guinness World Records: टॉम क्रूज फिल्मों में स्टंट करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बेहतरीन स्टंट किया है जिसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक बार फिर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
मिशन इंपॉसिबल - फोटो : फेसबुक
तीन बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित हो चुके हॉलीवुड के एक्टर टॉम क्रूज अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। हाल ही में एक्टर के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। यह रिकॉर्ड 'मिशन इंपॉसिबल' फ्रेंचाइजी की आठवीं किस्त में स्टंट करने के लिए जुड़ा।

इस एक्शन के लिए दर्ज हुआ नाम
'मिशन इंपॉसिबल' फ्रेंचाइजी की आठवीं किस्त 'मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' (2025) में उन्होंने जो एक्शन किए हैं, वह तारीफ के काबिल हैं। फिल्म में टॉम क्रूज ने शानदार स्टंट करते हुए जलते हुए पैराशूट पर जंप किया है। टॉम ने जलते हुए पैराशूट पर 16 बार हेलीकॉप्टर से छलांग लगाई, फिर पैराशूट के जले हुए हिस्से को काटकर सुरक्षित किया। इस स्टंट को करने के लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। रिकॉर्ड में उनका नाम 4 जून को दर्ज किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
मिशन इंपॉसिबल - फोटो : फेसबुक
पहले भी किया जबरदस्त एक्शन
टॉम क्रूज और उनकी टीम के लिए ये हवाई स्टंट कोई नई बात नहीं है। 'मिशन इम्पॉसिबल- फॉआउट (2018) में उन्होंने एक एक्शन किया था जो लाजवाब था। इस फिल्म में टॉम को 25,000 फीट की ऊंचाई से एक प्लेन से नीचे गिराया गया। वह अपना पैराशूट खोले बिना 2000 फीट तक नीचे गिरे। इसके बाद अपना पैराशूट खोला।

यह खबर भी पढ़ें: Mission Impossible 8: वीकएंड पर बेहतर हुई ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कमाई, 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर
विज्ञापन

3 of 5
मिशन इंपॉसिबल - फोटो : फेसबुक
फिल्मों की कमाई के लिए रिकॉर्ड
मिशन इंपॉसिबल की पिछली फिल्मों की कामयाबी के बाद उनके पैराशूट से छलांग लगाने वाले स्टंट ने उन्हें बेहतरीन स्टंट कलाकार बना दिया। रिस्की बिजनेस (1983) और टॉप गन (1986) में अपनी अदाकारी के बाद से टॉम कम से कम 30 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी 11 फिल्मों ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है। इसके लिए भी उनके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब दर्ज है।

4 of 5
मिशन इंपॉसिबल - फोटो : फेसबुक
खुद स्टंट करते हैं टॉम
टॉम क्रूज के बारे में यह मशहूर है कि वह असली दिखने वाला एक्शन करते हैं। इसलिए वह अपनी फिल्मों में खुद ही स्टंट करते हैं। फिल्मों में उन्होंने बुर्ज खलीफा पर चढ़ने और प्लेन से लटकने वाले स्टंट खुद ही किए हैं। यही वजह है कि उनके फैंन उनकी फिल्मों को देखने के लिए सिनेमाघरों तक आ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिशन इंपॉसिबल - फोटो : फेसबुक
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संपादक ने की टॉम की तारीफ
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संपादक क्रेग ग्लेनडे ने टॉम के बारे में कहा 'टॉम सिर्फ एक्शन हीरो की भूमिका नहीं निभाते- वे खुद एक एक्शन हीरो हैं!'
उन्होंने आगे बताया 'रिकॉर्ड तोड़ना टॉम के लिए कोई नई बात नहीं है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने खुद को हॉलीवुड में सबसे शक्तिशाली अभिनेता और सबसे भरोसेमंद स्टार साबित किया है। वह अपने करियर में लगातार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्शन अभिनेता हैं।' 

टॉम की फिल्म ने भारत में की अच्छी कमाई
टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' 23 मई 2025 को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। भारत में यह फिल्म 17 मई को रिलीज हुई थी। भारत में इस फिल्म ने अब तक 94.22 करोड़ और वर्ल्डवाइड 363 मिलियन डॉलर की कमाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें