फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ott Release This Week: ‘भूल चूक माफ’ से ‘हाउसफुल 5’ तक, इस वीकेंड थिएटर हो या OTT मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट

Fri, 06 Jun 2025 08:54 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

New Release On This Weekend: अगर आप जून की छुट्टियों में वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का प्लान कर रहे हैं, तो इस वीकेंड सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक कई फिल्में और वेब सीरीज आपके मनोरंजन के लिए मौजूद हैं। यहां जानिए पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
1 of 10
भूल चूक माफ और हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया

जून का महीना छुट्टियों का महीना माना जाता है। ऐसे में लोग छुट्टियों में एंटरटेनमेंट की तलाश भी करते हैं। जून महीने का पहला हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा है। अब वीकेंड पर भी कई फिल्में और वेब सीरीज आपके मनोरंजन के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

2 of 10
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भूल चूक माफ
राजकुमार राव और वामिक गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अभी सिनेमाघरों में चल रही है। लेकिन फिल्म अब इस शुक्रवार यानी कि आज से ही ओटीटी पर भी आ गई है। ‘भूल चूक माफ’ 6 जून से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। भूल चूक माफ अब ऐसी फिल्म बन गई है, जो सिनेमाघरों में लगी होने के साथ-साथ ओटीटी पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन

3 of 10
छल कपट - फोटो : सोशल मीडिया

छल कपट: द डिसेप्शन
6 जून यानी आज से ही जी5 पर क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘छल कपट: द डिसेप्शन’ रिलीज हो रही है। इसमें अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर  इंस्पेक्टर देविका के किरदार में नजर आ रही हैं। जो बुरहानपुर में एक शादी के दौरान हुई हत्या की जांच करती हैं।

4 of 10
मर्सी फॉर नन - फोटो : सोशल मीडिया

मर्सी फॉर नन
कोरियन थ्रिलर सीरीज ‘मर्सी फॉर नन’ भी आज यानी 6 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है। सीरीज की कहानी एक पूर्व गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने भाई की हत्या के बाद बदला लेने के लिए अंडरवर्ल्ड में लौटता है।

विज्ञापन

5 of 10
के ओ - फोटो : आईएमडीबी

के ओ
नेटफ्लिक्स पर ही 6 जून से फ्रेंच क्राइम-ड्रामा के ओ स्ट्रीम कर रही है।

विज्ञापन

6 of 10
स्ट्रा - फोटो : सोशल मीडिया

स्ट्रॉ
हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रॉ’ भी 6 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है। टेलर पेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक अकेली मां की कहानी दिखाई गई है।

विज्ञापन

7 of 10
गेट अवे - फोटो : आईएमडीबी

गेट अवे
अंग्रेजी फिल्म ‘गेट अवे’ 6 जून से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। यह एक परिवार की कहानी है, जो छुट्टियां मनाने जाता है। लेकिन उसकी छुट्टी का मजा तब किरकिरा हो जाता है जब उन्हें पता चलता है कि उस द्वीप पर एक सीरियल किलर मौजूद है।

8 of 10
फिल्म 'जाट' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जाट
सनी देओल-रणदीप हुड्डा की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘जाट’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। ‘जाट’ 5 जून से नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

9 of 10
स्टोलेन - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin

स्टोलेन
इसके अलावा आप वीकेंड पर अभिषेक बनर्जी की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘स्टोलेन’ भी देख सकते हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर 4 जून से उपलब्ध है।

विज्ञापन

10 of 10
हाउसफुल 5 और ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में रिलीज हुईं ये फिल्में
ओटीटी के अलावा इस वीकेंड सिनेमाघरों में भी ‘हाउसफुल 5’ और कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। जिनको देखकर आप अपने वीकेंड का आनंद उठा सकते हैं। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बॉलीवुड की पहली दो क्लाइमेक्स वाली फिल्म है। फिल्म के दो हिस्से रिलीज हुए हैं ‘हाउसफुल 5 ए’ और ‘हाउसफुल 5 बी’। वहीं अगर आपको एक्शन देखना है तो कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ आपकी पसंद बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें