फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान को डेट करना है टेढ़ी खीर, जानिए 'किंग खान' की शर्तें

Wed, 22 May 2024 06:34 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की मशहूर स्टार किड सुहाना खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की लाडली बेटी हैं। शाहरुख ने किसी राजकुमारी की तरह अपनी बेटी को पाला है। सुहाना खान के जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए हम आपको शाहरुख खान के उस इंटरव्यू के बारे में बताते हैं जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के भावी  बॉयफ्रेंड के लिए नियम और शर्तें बताते नजर आए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सुहाना खान बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। अपनी पहली फिल्म फिल्म 'द आर्चीज' में वे अगस्त्य नंदा के साथ नजर आई थीं। तब से ही अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात की अभी तक आधिकारिक तौर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सुहाना खान शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने कहा था कि अगर कोई उनकी बेटी को डेट करना चाहता है तो सबसे पहले उसके पास एक जॉब होना चाहिए। इसके साथ ही किंग खान ने मस्ती भरे अंदाज में कहा था कि जो भी सुहाना को डेट करेगा उसे वे नापसंद करेंगे।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान के नियम और शर्तों के मुताबिक तो अगस्त्य उनकी लिस्ट में फिट बैठते नजर आते हैं। आगे शाहरुख खान ने कहा था कि वे उस शख्स को छोड़ेंगे नहीं जो उनकी बेटी के साथ कोई भी बुरा बर्ताव करेगा। इसके लिए वे जेल तक जाने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान फिल्म स्टार होने से पहले एक पिता हैं। उन्हें भी अपनी बेटी की उतनी ही फिक्र होती है जितनी किसी आम इंसान को अपनी बेटी के लिए होगी। शाहरुख  ने उसी इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे अपनी बेटी के लिए हर जगह मौजूद रहेंगे। सुहाना की खुशी से बढ़कर उनके लिए कोई खुशी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें