फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thursday Box Office: प्रभास की सलार ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, 22वें दिन कैसा रहा डंकी का हाल!

Fri, 12 Jan 2024 08:20 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार प्रभास की सलार और बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की डंकी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इन दोनों फिल्में 2023 क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
विज्ञापन
1 of 5
सलार और डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस के लिए यह साल 2024 अच्छा साबित होता दिख रहा है। भारतीय सिनेमा के लिए पिछला साल 2023 भी काफी अच्छा साबित हुआ। बीते साल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार प्रभास की सलार और बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की डंकी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इन दोनों फिल्में 2023 क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इनका जलवा अब भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। तो आइए जानते हैं कि गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा...
विज्ञापन

2 of 5
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
सलार
प्रभास की फिल्म सलार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सलार ने 400 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह मास एंटरटेनर फिल्म साउथ के साथ हिंदी दर्शकों के दिलों को जीतने में भी कामयाब रही है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, जो उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है। पहले हफ्ते में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 308 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

3 of 5
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजूबत पकड़ दिखाते हुए 70.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब प्रभास की सलार तीसरे हफ्ते में भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 21वें दिन 1.75 करोड़ का कारोबार किया। इसी के साथ ही फिल्म ने 401.60 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। 

आज भी अरुण गोविल में प्रभु राम की छवि देखते हैं फैंस, एक किरदार से रोशन हुआ एक्टर का नाम

4 of 5
डंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डंकी
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म डंकी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। कम बजट में बनी इस फिल्म को देखने के लिए अब भी सिनेमाघरों में भीड़ जुट रही है। फिल्म ने पहले दो हफ्तों में शानदार कलेक्शन किया। वहीं, अब डंकी तीसरे हफ्ते में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'डंकी' - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीसरे हफ्ते में कदम रख चुकी है। 22वें दिन यानी की तीसरे गुरुवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद डंकी की कुल कमाई 221.77 करोड़ रुपये हो चुकी है। 

400 करोड़ी बनी प्रभास की 'सलार', जानें 'डंकी' का हाल!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें