दर्शकों के मनोरंजन के लिए इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई फिल्में लगी हैं। हालांकि, कोई भी फिल्म धुआंधार कलेक्शन नहीं कर पा रही है। एक तरफ जूनियर एनटीआर की देवरा 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने को संघर्ष कर रही है। वहीं, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की 'वेट्टैयन' भी खास करिश्मा नहीं दिखा पा रही है। आलिया की जिगरा और राजकुमार-तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का कारोबार भी ठप हो चुका है। कल गुरुवार को किसने कितने कमाए? आइए जानते हैं...