हनुमान
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान
तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' कमाई के मामले में शुरुआत से ही जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। यह फिल्म अब भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पहले दिन से अपनी जबर्दस्त पकड़ बनाए हुए है। टिकट खिड़की पर फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी, लेकिन देखते ही देखते फिल्म के कलेक्शन में लगातार सुधार होता चला गया। 'हनुमान' ने 21वें दिन 1.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया, इसी के साथ ही इसने 180.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।