अरनमनई 4 पोस्टर
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
अरनमनई (2014)
अरनमनई फ्रेंचाइजी भी हॉरर कॉमेडी फिल्मों की बेहद लोकप्रिय श्रृंखला है। इसका पहला भाग अरनमनई साल 2014 में रिलीज हुआ था। यह तमिल भाषा में बनाई गई थी। फिल्म में हंसिका मोटवानी, विनय राय, राय लक्ष्मी आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म को सुंदर सी ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 करोड़ में बनी फिल्म ने 22 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की थी। फिल्म की सफलता के बाद निर्माताओं ने इसे एक फ्रेंचाइजी में बदल दिया और इसके अब तक चार भाग रिलीज हो चुके हैं। फिल्म का दूसरा भाग 'अरनमनई 2' साल 2016 में रिलीज हुआ और साल 2021 में इसका तीसरा भाग 'अरनमनई 3' रिलीज हुआ। इस साल मई 2024 में फ्रेंचाइजी का चौथा भाग अरनमनई 4 रिलीज हुआ, जिसमें तमन्ना भाटिया, राशि खन्ना, सुंदर सी आदि कलाकार नजर आए। फिल्म ने तमिल और तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज हुई।
इबिसा में पति सूरज के साथ रोमांटिक हुईं मौनी रॉय