फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv Couples: टीवी ने बनाई इन सितारों की जोड़ियां, लंबे अरसे तक डेटिंग करने के बाद बनाया अपना हमसफर

Tue, 12 Sep 2023 04:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री यहां के हर कलाकार अपनी फिल्मों और शोज के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में इन कलाकारों के निजी जिंदगी के खुलासे ऑडियंस के बीच काफी जोरों शोरों से प्रसारित हो जाते हैं। कहते है रिश्ते ऊपर से बनकर आते हैं, लेकिन आज के इस लेख में हम आपको उन टीवी कपल्स के बारे में बताएंगे, जिनके रिश्ते टीवी ने ही बनाए हैं। तो चलिए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े - फोटो : social media

पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े
पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े टीवी की दुनिया को जाने माने सितारे हैं। दोनों हाल ही में, जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं। कपल अपना पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ शो में मिले थे, जहां से दोनों से एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

Raazi: हरिंदर सिक्का ने 'राजी' के मेकर्स पर लगाया कहानी को वामपंथी मोड़ देने का आरोप, परेश रावल बोले- शेम-शेम

विज्ञापन

3 of 6
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : social media

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
इस लिस्ट में दूसरा नाम गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी का आता है। दोनों अपने करियर में सफल रहे हैं। बता दें कि आज यह कपल दो बेटियों के पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों की मुलाकात ‘रामायण’ के सेट पर हुई थी।

The Great Indian Family Trailer: बलरामपुर के राजा बन छाए 'भजन कुमार', इस दिन रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म

4 of 6
जय और माही - फोटो : social media

जय और माही
जय और माही टीवी की दुनिया को जाने माने सितारे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक तरफ जहां माही ने टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। वहीं, दूसरी तरफ जय रिएलिटी शो होस्ट करते नजर आते हैं। बता दें कि इन दोनों की मुलाकात भी सीरियल के सेट पर हुई थी।

The Great Indian Family Trailer: बलरामपुर के राजा बन छाए 'भजन कुमार', इस दिन रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म

विज्ञापन

5 of 6
सरगुन मेहता और रवि दुबे - फोटो : social media

सरगुन मेहता और रवि दुबे
सरगुन मेहता और रवि दुबे ने एक साथ कई सीरियल्स किए हैं। दोनों अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं। बता दें कि सरगुन ने अपना पहला सीरियल जय के साथ किया था, जहां से दोनों से एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। बाद में कपल ने शादी कर ली थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : social media

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
इस लिस्ट में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का नाम भी आता है। यह कपल एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। दीपिका और शोएब की मुलाकात ससुराल सिमर का है के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। आगे चलकर दोनों ने शादी रचा ली थी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें