फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: बिग बॉस के लिए करोड़ों की रकम वसूल करते हैं ये सितारे, सबसे ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस

Tue, 23 Jan 2024 11:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस 17 तीन महीने से अधिक समय तक धमाल मचाने के बाद अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के जमकर झगड़े देखे जाते हैं, जिसके बाद शो के होस्ट सलमान खान वीकएंड के वार एपिसोड में आकर उन्हें अपने अंदाज समझाते और फटकार भी लगाते हैं। इस भूमिका के लिए चैनल की ओर से सलमान को एक मोटी रकम दी जाती है। यही नहीं, बहुत से भारतीय सितारे भी बिग बॉस के अलग-अलग संस्करणों के लिए तगड़ी फीस चार्ज करते हैं। आइए जानते हैं...
Ranbir Kapoor: रणबीर के अंदाज ने जीता प्रशंसकों का दिल, अयोध्या मंदिर में विक्की के गले में हाथ डाले आए नजर
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान - फोटो : social media
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान लंबे  समय से बिग बॉस शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। हर हफ्ते वे वीकएंड के वार पर शो में आते हैं और कंटेस्टेंट्स के पूरे सात दिनों के रिपोर्ट कार्ड के हिसाब से उनकी तारीफ और क्लास लगाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने इस सीजन के लिए 200 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अगर प्रति एपिसोड का हिसाब लगाया जाए तो वे एक एपिसोड के 12 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमल हासन
कमल हासन साउथ से सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। विक्रम की सफलता के बाद कमल जल्द ही इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्मों के अलावा वे टीवी पर भी सक्रिय हैं।  बिग बॉस के तमिल संस्करण की वे मेजबानी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीजन 7 के लिए उन्होंने 130 करोड़ की फीस वसूली है।

4 of 7
मोहनलाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मोहनलाल
मोहनलाल को उनके फैंस प्यार से कंप्लीट एक्टर कहकर पुकारते हैं। फिल्मों में अपनी अदाकारी से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं। छोटे पर्दे पर भी उनका खूब जलवा देखने को मिलता है। वे बिग बॉस मलयालम शो को होस्ट करते हैं। पांचवें सीजन के लिए अभिनेता को शो  के मेकर्स ने 18 करोड़ का भुगतान किया था।
विज्ञापन

5 of 7
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
नागार्जुन
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे शानदार कलाकारों में नागार्जुन की भी गिनती होती है। साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वे भी बिग बॉस शो को होस्ट करते हैं। जानकारी के अनुसार बिग बॉस तेलुगु 7 के लिए उन्हें 15-20 करोड़ रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन

6 of 7
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
किच्चा सुदीप
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई यादगार रोल निभाए हैं। वे बिग बॉस कन्नड़ शो को होस्ट करते हुए नजर आते हैं। इस शो के नौवें सीजन के लिए अभिनेता ने नौ करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महेश मांजरेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महेश मांजरेकर
इस लिस्ट में महेश मांजरेकर का नाम भी शामिल है। वे हिंदी और मराठी सिनेमा में काफी मशहूर हैं। अब तक वे कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। साथ ही वे बहुत सी फिल्मों में अपनी अदाकारी भी दिखा चुके हैं। महेश बिग बॉस मराठी शो को होस्ट करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चौथे सीजन के लिए उन्होंने तीन करोड़ 50 लाख रुपये की फिल्म ली थी।
Shah Rukh Khan: शाहरुख की 'चक दे इंडिया' के लिए नहीं बना था 'मौला मेरे' गाना, सलीम मर्चेंट ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें