Bollywood Remake Film Flop: हाल ही में साउथ की कई फिल्मों के रीमेक बॉलीवुड में बने हैं। लेकिन ये फिल्में दर्शकों को नहीं पसंद आईं हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।
बॉलीवुड में लंबे वक्त से साउथ की फिल्मों के रीमेक बनते रहे हैं। कुछ रीमेक फिल्में बहुत कामयाब रही हैं तो कुछ फिल्में बहुत फ्लॉप हुई हैं। कार्तिका आर्यन की 'शहजादा' और जुनैद खान, खुशी कपूर की 'लवयापा' जैसी फिल्में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में नाकाम रही हैं। यहां हम उन 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो साउथ की रीमेक हैं लेकिन यह बॉलीवुड में नहीं चल पाईं।
विज्ञापन
2 of 6
शहजादा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शहजादा
'शहजादा' फिल्म साल 2023 में आई थी। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन हैं। यह फिल्म साल 2020 में आई तेलुगु फिल्म 'वैकुंठपुरमुलु' का रीमेक थी। शहजादा फिल्म हिंदी के दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही।
विज्ञापन
3 of 6
'लवयापा' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लवयापा
'लवयापा' साल 2022 में आई तमिल फिल्म 'लव टुडे' का हिंदी रीमेक थी। यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर अहम किरदार में हैं। यह फिल्म आज के रिश्तों, तकनीकि और यकीन पर आधारित है। हालांकि दर्शकों ने इसे नकार दिया।
4 of 6
'देवा' में शाहिद कपूर
- फोटो : अमर उजाला
देवा
शाहिद कपूर की 'देवा' फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म मलयाल फिल्म 'मुंबई पुलिस' का रीमेक थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। बताया जाता है कि फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी कमजोर था।
विज्ञापन
5 of 6
भोला
- फोटो : इंस्टाग्राम
भोला
'भोला' फिल्म साल 2023 में आई थी। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू अहम किरदार में थे। यह फिल्म साल 2029 में आई तमिल फिल्म कैथी की रीमेक थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर पाई।
विक्रम वेधा
'विक्रम वेधा' फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान थे। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई तमिल की हिट फिल्म 'विक्रम वेधा' का रीमेक थी। फिल्म के निर्देशक एक ही हैं लेकिन हिंदी के दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया।