फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress: कोई ड्रेसिंग सेंस तो कोई प्रेग्नेंसी, अलग-अलग वजहों से ट्रोल्स के निशाने पर रही हैं ये एक्ट्रेस

Thu, 15 Feb 2024 03:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एक्ट्रेस - फोटो : इंस्टाग्राम
इंटरनेट के जमाने पर फैंस और सितारों के बीच दूरियां कम हुई हैं। सोशल मीडिया एक अच्छा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है, जहां आभासी रूप से ही सही, सितारे अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। लगभग सभी स्टार्स फेसबुक से लेकर एक्स और इंस्टाग्राम हर प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं और यहां अपनी पेशेवर व निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां साझा करते रहते हैं। फैंस उनकी खूब तारीफ करते हैं। सोशल मीडिया पर एक तरफ फैन बेस तैयार होता है, तो इसका एक नकारात्मक पहलू भी है कि यहां सितारों को ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस से रूबरू करा रहे हैं, जो अलग-अलग वजहों से ट्रोल्स के निशाने पर सबसे ज्यादा रहती हैं या रही हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम उर्फी जावेद का है, उन्हें उनके आउटफिट के लिए खूब ट्रोल किया जाता है। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे आए दिन अलग-अलग स्टाइल की ड्रेस पहनकर इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो साझा करती हैं। कई बार उनके लुक्स पर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है। हालांकि, उर्फी इससे बेफिक्र ही नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
निया शर्मा
उर्फी की तरह निया शर्मा भी ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। निया सोशल मीडिया पर आए दिन अपने अलग-अलग लुक वाली तस्वीरें साझा करती हैं। निया शर्मा को उनके ड्रेसिंग सेंस के कारण अक्सर ट्रोल किया जाता है। 

4 of 6
चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ भी इस लिस्ट में हैं, उन्हें भी ड्रेसिंग सेंस के कारण ट्रोल किया गया। इसके अलावा उन्हें अपनी निजी जिंदगी के कारण भी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। दीपिका ने ससुराल सिमर का शो के अपने को स्टार शोएब इब्राहिम से दूसरी शादी रचाई। शोएब के साथ शादी के लिए दीपिका ने अपना धर्म बदल लिया था, जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। 
Laapataa Ladies: चुन चुनकर लाए गए ‘लापता लेडीज’ के कलाकार, ‘पंचायत’ के बनराकस से लेकर ‘जामताड़ा’ के सन्नी और..
विज्ञापन

5 of 6
चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम
चारू असोपा
चारू असोपा को शादी में आए भूचाल के लिए ट्रोल किया गया, लोगों ने आरोप लगाए कि पब्लिसिटी के लिए उन्होंने ऐसा किया। मालूम हो कि चारू असोपा की शादी सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से हुई। दोनों की एक बेटी है। लेकिन, इनकी शादीशुदा जिंदगी में अचानक दरार आ गई, जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया। दोनों का तलाक जून 2023 में हुआ, जिसके बाद चारू को काफी ट्रोल किया गया।
Kachche Dhaage: 'कच्चे धागे' ने पूरे किए 25 साल, फिल्म में देरी होने पर गुस्से में अजय के घर पहुंच गए थे मिलन
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देबिना बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
देबिनी बनर्जी
देबिनी बनर्जी भी ट्रोल्स के निशाने पर काफी रहती हैं। एक्ट्रेस को उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के यहां अप्रैल 2022 में बेटी का जन्म हुआ। इसके चार महीने बाद ही देबिना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का खबर साझा की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। दूसरे बच्चे के रूप में कपल के घर बेटी का जन्म हुआ। अब एक्ट्रेस को बेटियों की परवरिश के लिए जब-तब ट्रोल किया जाता है।
Fighter 200 Cr: फाइनली 21वें दिन ‘फाइटर’ ने छुआ 200 करोड़ का आंकड़ा, मेकिंग के बजट तक पहुंचना अब भी बाकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें