फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Releases: इस वीकएंड मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Fri, 19 Sep 2025 10:08 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Releases: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' आज 18 सितंबर को रिलीज हो गई है। यह आर्यन की डेब्यू सीरीज है। वहीं, इस वीकएंड पर और कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज रिलीज होना बाकी हैं।
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में इस वक्त कई फिल्में लगी हैं। मगर, वीकएंड पर अगर आपको घर बैठे कुछ शानदार सीरीज या फिल्म देखने का मन है तो इस हफ्ते काफी कुछ दिलचस्प है। एक तरफ आर्यन खान ने बतौर निर्देशक अपनी पारी शुरू कर दी है। उनकी डेब्यू सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। वहीं वीकएंड पर भी कई सीरीज और फिल्में रिलीज की कतार में हैं। जानिए

विज्ञापन

द ट्रायल सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
द ट्रायल सीजन 2
अभिनेत्री काजोल की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल' का दूसरा सीजन आ रहा है। यह शुक्रवार 19 सितम्बर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस बार काजोल के साथ शिबा चड्ढा और जिशु सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। नयनिका सेनगुप्ता अब और बड़े कानूनी संघर्ष और साजिशों से टकराती दिखेंगी।

डाकुआं दा मुंडा 3 - फोटो : सोशल मीडिया
डाकुआं दा मुंडा 3
पंजाबी फिल्म 'डकुआं दा मुंडा 3' 19 सितम्बर को जी5 पर आएगी। इसमें देव खरौद और जपजी खैरा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म एक लेखक की आत्मकथा पर आधारित है, जिसमें नशे से जूझते युवा की संघर्षपूर्ण यात्रा दिखाई जाएगी।

हॉन्टेड होटल
डरावनी फिल्म 'हॉन्टेड होटल' भी इस हफ्ते की ओटीटी लिस्ट में है। यह फिल्म शुक्रवार 19 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें क्रिस्टिना रिची और फिन वुल्फहार्ड मां-बेटे की भूमिका में नजर आएंगे। यह कहानी एक पुराने होटल में बसे भूत-प्रेत और रहस्यों पर आधारित है।

हाउस मेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
हाउस मेट्स
शुक्रवार 19 सितम्बर को फिल्म 'हाउस मेट्स' भी दस्तक देगी। अपारशक्ति खुराना और रिद्धि डोगरा अभिनीत यह फिल्म जी5 पर आने वाली है। कहानी एक नवविवाहित जोड़े की है, जो नए घर में अजीब घटनाओं और पड़ोसियों की चालों से जूझते हैं।

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 'लोका चैप्टर 1' की धमक बरकरार, जानिए हॉलीवुड फिल्म 'द कंज्यूरिंग' का कारोबार
विज्ञापन

पुलिस पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस पुलिस
इसके अलावा तमिल थ्रिलर सीरीज 'पुलिस पुलिस' भी रिलीज हो रही है। यह सीरीज 19 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसे एक्शन और सस्पेंस से भरपूर बताया जा रहा है, जिसमें कॉमेडी का भी तड़का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें