फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Shankar: अध्यात्म गुरु की बायोपिक के लिए हीरो की तलाश जारी, ए लिस्टर्स की ना के बाद अब आई मैसी की बारी

Tue, 22 Oct 2024 03:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक तरफ ऐसी खबरें सरपट चल रही हैं कि विक्रांत को ये बायोपिक ऑफर हुई है तो दूसरी तरफ दावे ये भी किए जा रहे हैं कि इस तरह की खबरें विक्रांत की आगामी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चल पड़ी हैं। 
विज्ञापन
विक्रांत मैसी, श्री श्री रविशंकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल जुलाई में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर की बायोपिक का एलान हुआ। लेकिन, तब से लेकर अब तक कोई बड़ा हीरो इस फिल्म में काम करने को तैयार नहीं हुआ है। समय-समय पर कलाकारों के नाम सामने आते हैं, लेकिन पक्की मुहर किसी पर अभी तक नहीं लग पाई है। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बायोपिक में लीड भूमिका के लिए अभिनेता विक्रांत मैसी से बातचीत की जा रही है।  

विज्ञापन

विक्रांत पर जताया भरोसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर की बायोपिक में मुख्य भूमिका के लिए विक्रांत मैसी से बात चलाई गई है। यह इंटरनेशनल थ्रिलर फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद, महावीर जैन प्रोड्यूस करेंगे। बीते वर्ष आई फिल्म '12वीं फेल' के बाद विक्रांत का स्टारडम यूं भी चरम पर है। ऐसे में निर्माता इस बायोपिक के लिए उन पर भरोसा जता सकते हैं। 

आखिरी दौर में बातचीत
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा तो यह भी किया जा रहा है कि विक्रांत मैसी आज के समय के सबसे चर्चित अभिनेताओं में शामिल हैं। निर्माताओं के मुताबिक बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए वे आदर्श होंगे। विक्रांत भी इस भूमिका का ऑफर मिलने पर काफी उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेता और मेकर्स के बीच बातचीत आखिरी दौर में है'। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का टाइटल ग्लोबल दर्शकों को ध्यान में रखते हुए चुना जाएगा। 
Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल का धमाल, कॉन्सर्ट के दौरान की फैन की गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने में मदद
विज्ञापन

दावा यह भी किया जा रहा 
एक तरफ ऐसी खबरें सरपट चल रही हैं कि विक्रांत को ये बायोपिक ऑफर हुई है तो दूसरी तरफ दावे ये भी किए जा रहे हैं कि इस तरह की खबरें विक्रांत की आगामी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चल पड़ी हैं। अभिनेता की यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होने वाली है। इससे पहले बट क्रिएट किया जा रहा है। हालांकि, हकीकत क्या है इसके लिए मेकर्स या विक्रांत की तरफ से आधिकारिक पुष्टि किए जाने तक इंतजार करना होगा।
Anupam Kher: जब दिवालिया होने की कगार पर पहुंचे अनुपम खेर, बेचनी पड़ी कार, पुलिस ने भी उड़ाया मजाक

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें