The Sabarmati Report Collection Day 11: विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज के दूसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म करोड़ के आंकड़े से सीधे लाखों में सीमट गई। आइए जानते हैं फिल्म ने कब और कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन
1 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम:@balajimotionpictures
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने अपने रिलीज के दसवें दिन थोड़ी रफ्तार जरूर पकड़ी, लेकिन अगले दिन ही औंधे मुंह गिर पड़ी। आज फिल्म को सिनेमाघरों में आए 11 दिन हो गए हैं। ओपनिंग डे से लेकर अब तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेंगते हुए ही नजर आई। पहले हफ्ते में फिल्म को डबल डिजिट का आंकड़ा छूने में पसीने छूट गए। आइए जानते हैं फिल्म ने ग्यारहवें दिन कितना कलेक्शन किया?
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
पहले हफ्ते में कैसा था हाल?
विक्रांत मैसी की फिल्म को पहले हफ्ते में दो अंकों की कमाई का आंकड़ा छूने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। विक्रांत मैसी का नाम और गोधरा कांड जैसा मुद्दा भी दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में नाकामयाब रहा। पहले सप्ताह में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने बॉक्स ऑफिस से 11.5 करोड़ रुपये जोड़े।
4 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
रविवार को मिली राहत
‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस से निर्माताओं के लिए निराशा ही बटोरी है। हालांकि, रिलीज के दूसरे रविवार को फिल्म ने 3.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले रविवार को बाद फिल्म ने दूसरी बार इतनी कमाई की है।
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
इन राज्यों में हो चुकी है टैक्स फ्री
50 करोड़ के आस-पास के बजट में बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ धीरे-धीरे फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है। जबकि फिल्म को गंभीर और संवेदनशील कंटेंट के चलते देश के प्रधानमंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से तारीफ मिल चुकी है। फिल्म को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। हालांकि, कर मुक्त होने का फायदा भी फिल्म नहीं उठा पा रही है। Alice Kaushik: एलिस कौशिक ने अपने रिश्ते पर की खुलकर बात, बोलीं- बाहर आने के बाद...