फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: कैसी रही 'द केरल स्टोरी 2' की बोहनी? जानिए 'स्क्रीम 7' और 'अस्सी' का हाल

Sat, 28 Feb 2026 08:11 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। वहीं 'स्क्रीम 7' की बोहनी काफी कमजोर रही है। जानिए बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्म के साथ एक हॉलीवुड फिल्म भी रिलीज हुई है। बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने जहां बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। वहीं हॉलीवुड फिल्म 'स्क्रीम 7' का कलेक्शन काफी कम रहा है। आइए जानते हैं सिनेमाघरों में पहले से चल रहीं फिल्में 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
द केरल स्टोरी 2 विवाद - फोटो : इंस्टाग्राम-@sunshinepictures
द केरल स्टोरी 2
काफी विवादों के बाद शुक्रवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन मिलाजुला रहा। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 75 लाख रुपये से खाता खोला। फिल्म का पहला पार्ट ‘द केरल स्टोरी’ साल 2023 में रिलीज हुआ था। इसने पहले दिन 8.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'द केरल स्टोरी 2' पहले पार्ट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। 'द केरल स्टोरी 2' के निर्देशक कामाख्या नारायण हैं।
विज्ञापन

3 of 5
स्क्रीम 7 - फोटो : सोशल मीडिया
स्क्रीम 7
अमेरिकी फिल्म 'स्क्रीम 7' ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन इस फिल्म को कम ही दर्शक मिले। बॉक्स ऑफिस पर इसने ओपनिंग डे पर 40 लाख रुपये से खाता खोला। यह फिल्म 'स्क्रीम' फ्रेंचाइजी की सातवीं किस्त है। इसके निर्देशक केविन विलियमसन हैं। नेव कैंपबेल, इसाबेल मे, जैस्मीन सेवॉय ब्राउन और मेसन गुडिंग अहम किरदारों में हैं।

यह खबर भी पढ़ें: जेल से रिहा होने के बाद पहली बार नजर आए राजपाल यादव, कैमरे के सामने मजाक के मूड में दिखे अभिनेता

4 of 5
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : X
अस्सी
तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म 'अस्सी' ने 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। शुक्रवार को फिल्म ने 46 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 7.41 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं। यह फिल्म गंभीर सामाजिक मुद्दे को उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओ रोमियो फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
ओ रोमियो
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओ रोमियो' ने शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 16 दिनों में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 62.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म गैंगस्टर हुसैन उस्तरा पर आधारित है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें