फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GOAT X Review: किसी ने कहा 'बॉक्स ऑफिस मॉन्स्टर' तो किसी को लगी औसत, जानें एक्स पर दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?

Thu, 05 Sep 2024 06:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'गोट' - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
विजय स्टारर गोट (द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) आज 5 सितंबर को सिनेमाघरों में बहुत धूमधाम और जश्न के साथ रिलीज हुई है। फिल्म देखने के लिए देशभर के सिनेमाघरों में कई प्रशंसक उमड़े और पहली प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। फिल्म में विजय एक फील्ड एजेंट और जासूस की भूमिका में हैं, जिन्होंने अपने करियर में 65 से ज्यादा सफल ऑपरेशन किए हैं। आइए जानते हैं कि एक्स पर फिल्म को लोगों की कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक प्रशंसक ने इसे 'विजय के करियर की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति' कहा और लिखा, "बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न आपको दूसरे हाफ में बांधे रखते हैं। आप बिना किसी स्पॉइलर के फिल्म की समीक्षा नहीं कर सकते। इसलिए फिल्म देखने से पहले समीक्षा न देखें।"
 
विज्ञापन

3 of 6
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक यूजर ने फिल्म को 'बॉक्स ऑफिस मॉन्स्टर' कहा और दावा किया कि फिल्म अपने पहले दिन 100-120 करोड़ रुपये आसानी से कमा लेगी। दूसरे यूजर ने लिखा, ''आप लोगों को द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम पर आने से पहले कोई फिल्म देखने की जरूरत नहीं है, बस आएं और मजा करें। यह सब आपका है। आइए सिनेमाघरों में अपने दलपति वजय का जश्न मनाएं।
 

4 of 6
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक प्रशंसक ने फिल्म के पहले और दूसरे भाग की तारीफ की और इसे 'ब्लॉकबस्टर' बताया। यूजर ने लिखा, ''इसे जरूर देखें, इससे ज्यादा संतुष्टि आपको किसी फिल्म से नहीं मिलेगी।'' ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को टॉप फिल्म बताते हुए एक और यूजर ने  विजय की फिल्म की समीक्षा की और इसे 'मेगा ब्लॉकबस्टर' कहा।"
 
विज्ञापन

5 of 6
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक और यूजर ने लिखा, "इंट्रो सीन एवरेज था। भावनात्मक सीन्स भी दर्शकों से कनेक्ट नहीं कर पाए। सरथ कुमार और एआई पन्नी विजयकांत ने अच्छा प्रदर्शन किया।"
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'गोट' - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
बता दें कि इस फिल्म में प्रशांत, प्रभुदेवा, स्नेहा, अजमल अमीर, वैभव, लैला, मोहन, अरविंद आकाश और अजय राज जैसे कलाकारों ने भूमिका अदा की है। यह वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित और एजीएस एंटरटेनमेंट के कल्पना एस अघोरम, कल्पना एस गणेश और कल्पना एस सुरेश द्वारा निर्मित है। इसस पहले विजय को आखिरी बार लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित हिट एक्शन ड्रामा ‘लियो’ में देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें