फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकएंड के बाद लगातार घट रही 'थामा' की कमाई, जानें आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Tue, 28 Oct 2025 07:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thamma Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' ने शुरुआत में अच्छी कमाई की। इसके बाद इसकी कमाई में लगातार गिरावट आई है। आइए जानते हैं आज इसने कितनी कमाई की है?
विज्ञापन
1 of 5
थामा - फोटो : अमर उजाला
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इसकी रिलीज का आठवां दिन है। धीमी रफ्तार से फिल्म की कमाई जारी है। हालांकि वीकएंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। आइए जानते हैं इस फिल्म ने आज मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'थामा' के एक्टर्स आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
'थामा' का आठवें दिन का कलेक्शन
ओपनिंग डे पर 'थामा' ने 24 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद लगातार फिल्म की कमाई में कमी आती गई। सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.3 करोड़ रुपये कमाए थे। आज खबर लिखे जाने तक इसने 3.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। देर रात इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। फिल्म ने अब तक कुल 99.22 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
थामा - फोटो : Youtube Maddock Films
वीकएंड के बाद घटी कमाई
'थामा' दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। ऐसे में इसे दिवाली की छुट्टियों का फायदा मिला। इसके बाद इसे वीकएंड का फायदा मिला। अब दिवाली की छुट्टियों और वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में कमी दर्ज की गई है। 'थामा' मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के तहत बनी है। इस प्रोडक्शन हाउस ने 'स्त्री', 'स्त्री 2', 'मुंज्या' और 'भेड़िया' जैसी फिल्में बनाई हैं, जो कामयाब रही हैं।

4 of 5
थामा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने अहम किरदार निभाया है। इसके अलावा इसमें परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अभिनय किया है। फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार हैं। इसे दिनेश विजन और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है। इसके लेखक अरुण फुलारा, निरेन भट्ट और सुरेश मैथ्यू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थामा - फोटो : Youtube Maddock Films
'थामा' से टकराई यह फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'थामा' से 'एक दीवाने की दीवानियत' का टकराव हो रहा है। कमाई के मामले में 'थामा' आगे निकल गई है। 'एक दीवाने की दीवानियत' ने अब तक सिर्फ 48.31 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि 'एक दीवाने की दीवानियत' ने अपना बजट निकाल लिया है जबकि 'थामा' अपना बजट नहीं निकाल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें