इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए मनोरंजन का जबरदस्त धमाका होने जा रहा है। अलग-अलग शैलियों की कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिनमें रहस्य, डर, फैंटेसी और एक्शन सब कुछ देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और एप्पल टीवी जैसे प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों को इस हफ्ते भरपूर कंटेंट मिलने वाला है।