फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GOAT: अधूरे वीएफएक्स के कारण देर से रिलीज होगी दलपति विजय की 'गोट'? यहां जानिए अफवाह की पूरी सच्चाई

Mon, 29 Jul 2024 09:59 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दलपति विजय की नई फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा रही है। निर्माताओं ने जब फिल्म का पोस्टर जारी किया था तो विजय के प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया था और अब वे इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, रिलीज में देरी होने को लेकर उड़ी कुछ अफवाहों ने दर्शकों का मजा किरकिरा कर दिया। आइए जानते हैं कि आखिर हकीकत क्या है और क्या वाकई में 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' पीछे खिसकने वाली है?
 
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

2 of 6
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
मामले की सच्चाई से पहले एक बार अफवाह पर नजर डाल लेते हैं। 28 जुलाई की शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोरस केरलम नाम के एक हैंडल से एक ट्वीट किया गया। इसमें लिखा हुआ था कि साल की बहुप्रतीक्षित बड़ी रिलीज में से एक अपने वीएफएक्स के अधूरे काम के कारण देरी से रिलीज हो सकती है। हालांकि, इसमें कहीं भी 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का नाम नहीं लिखा था।

विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
सोशल मीडिया पर विजय के प्रशंसकों के बीच खलबली सी मच गई। 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की रिलीज को लेकर चर्चा शुरू हो गई। अब इस अफवाह पर एजीएस एंटरटेनमेंट की क्रिएटिव प्रोड्यूसर की ओर से जवाब आ गया है, जिन्होंने साफ शब्दों में इसे झूठ करार देते हुए सारी अगर मगर को दूर कर दिया है।

4 of 6
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : एक्स @Ags_production
अर्चना कल्पती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह सच नहीं है। हम पूरी तरह से सही रास्ते पर हैं और एक बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए चौबीस घंटे और सातों दिन काम कर रहे हैं। उन्होंने गुजारिश करते हुए आगे लिखा कि कृपया नकारात्मकता और झूठी खबरें न फैलाएं। फिल्म 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : एक्स @archanakalpathi ·
अर्चना को अपने सफाई वाले ट्वीट के बाद पता चला कि फोरस केरलम के ट्वीट में तो 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का जिक्र ही नहीं था। इसके बाद उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए लिखा कि माफ करें, अभी पता चला कि आपने गोट को टैग नहीं किया था। उन्होंने फिर एक बार बताया कि फिल्म 5 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी। खैर, जो भी हो अर्चना के ट्वीट के बहाने से विजय के फैंस की चिंता तो दूर हो ही गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं। इसमें दलपति विजय के साथ-साथ मीनाक्षी चौधरी, जयराम, स्नेहा, लैला, योगी बाबू, अजमल आमिर, वीटीवी गणेश, माइक मोहन, अरविंद आकाश, प्रेमगी, अजय राज और वैभव भी अभिनय करते नजर आएंगे। इसका निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।

Anup Jalota: शिष्या के प्यार में पड़े, कोरस गायक से भजन सम्राट तक का सफर, कुछ ऐसी है अनूप जलोटा की जिंदगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें