फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy Vijay: दलपति विजय को देख बेकाबू हुए प्रशंसक, दीदार के चक्कर में चकनाचूर कर डाली अभिनेता की कार

Tue, 19 Mar 2024 01:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार दलपति विजय का प्रशंसकों के बीच जबर्दस्त क्रेज है। उनकी एक झलक के लिए भीड़ जुट जाती है। हाल ही में अभिनेता अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए केरल पहुंचे है। यहां प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर बेहिसाब भीड़ जमा हो गई। आलम यह रहा कि अभिनेता जब होटल जाने के लिए कार से रवाना हुए तो फैंस की भीड़ पीछे-पीछे चल दी और इस चक्कर में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार के शीशे आदि टूट गए हैं। अभिनेता की टूटी कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीछे-पीछे चला फैंस का सैलाब
दलपति विजय अपनी आगामी फिल्म ‘GOAT’ या ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को लेकर चर्चा में हैं। जब से इस फिल्म का एलान हुआ है, फैंस के बीच काफी उत्साह है। सोमवार को अभिनेता इस फिल्म की शूटिंग के लिए केरल पहुंचे। उनके पहुंचते ही, ही तिरुवनंतपुरम की सड़कें थम गईं। एयरपोर्ट पर अभिनेता की एक झलक पाने को फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा और जब वे होटल के लिए निकले तो फैंस की भीड़ उनकी कार के पीछे-पीछे चल दी। 
Katrina Kaif: शाम कौशल ने बांधे बहू के तारीफों के पुल, बोले- लोग अब मुझे कैटरीना के ससुर के नाम से बुलाते हैं

टूट गए कार के शीशे
विजय जिस कार में सवार थे प्रशंसकों ने उस कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के शीशे टूट गए हैं। साथ ही कार पर कई डेंट दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेता विजय आने वाले एक हफ्ता तक ‘GOAT’ की शूटिंग के सिलसिले में केरल में रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता लंबे समय बाद केरल पहुंचे, जहां अपने बीच उन्हें पाकर फैंस बेकाबू हो गए।
Vicky Kaushal: शाहरुख की 'डंकी' में कैसे मिला था विक्की को रोल? अभिनेता ने बिना स्क्रिट पढ़े साइन की थी फिल्म

सुरक्षित हैं विजय
विजय की कार बुरी तरह डैमेज हुई है, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय ने इससे पहले 2011 में फिल्म 'कावालान' की शूटिंग केरल में की थी। कहा जा रहा है कि आगामी फिल्म में विजय के साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन लीड रोल में होंगी। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं।
AR Murugadoss: एक्शन, इमोशन और सामाजिक संदेश, सलमान की फिल्म में क्या-क्या होगा खास? निर्देशक ने उठाया पर्दा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें