फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्डवाइड बज रहा 'तेरे इश्क में' की कमाई का डंका, वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर फिर पकड़ी रफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 09:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tere Ishk Mein Box Office Collection: फिल्म 'तेरे इश्क में' भारत के साथ वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने नौवें दिन कितना कारोबार किया है?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
धनुष और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म 'तेरे इश्क में' की रिलीज को आज नौ दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है। इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में चल रही हैं, इसके बावजूद यह फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब है। भारत के साथ-साथ फिल्म वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : अमर उजाला
'तेरे इश्क में' का कलेक्शन
'तेरे इश्क में' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये से खाता खोला। वीकएंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की। इसके बाद वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई घटी लेकिन वीकएंड पर इसने दोबारा रफ्तार पकड़ी है। शनिवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 4.27 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 91.67 करोड़ रुपये कमाए हैं।
 
दिन कमाई (करोड़)
पहला 16
दूसरा 17
तीसरा 19
चौथा 8.75
पांचवां 10.25
छठा 6.85
सातवां 5.80
आठवां 3.75
नौवां 4.27 (अब तक)
विज्ञापन

3 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
यह फिल्म भले ही अभी भारत के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार न कर पाई हो लेकिन यह ग्लोबली 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। शनिवार तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 124.43 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। सोशल मीडिया पर निर्माताओं ने इसकी जानकारी दी है।


महिलाओं के घर पर काम करने पर सीमा पाहवा ने कही ये बात, पति मनोज ने जताई सहमति

4 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : एक्स
फिल्म कमा रही मुनाफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 85 से 95 करोड़ रुपये है। फिल्म ने नौ दिनों में 124.43 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस लिहाज से फिल्म की कमाई अच्छी बताई जाती है। अगर इसी तरह से कमाई जारी रही तो यह अच्छा खासा मुनाफा कमाएगी। गौरतलब है कि कल सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर' रिलीज हुई लेकिन 'तेरे इश्क में' की कमाई पर इसका असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : सोशल मीडिया
'रांझणा' का मिल रहा फायदा
फिल्म 'तेरे इश्क में' का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। धनुष और आनंद एल राय ने 'रांझणा' में भी साथ में काम किया था। वह फिल्म अच्छी चली थी। उसका फायदा दोनों को नई फिल्म 'तेरे इश्क में' को मिल रहा है। फिल्म की कहानी DUSU के अध्यक्ष और एक रिसर्च स्कॉलर के आस-पास घूमती है। इसमें कृति सेनन और धनुष के अलावा जीशान अय्यूब और प्रकाश राज ने अभिनय किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें