Akshaye Khanna As Rehman Dakait: ‘धुरंधर’ के रिलीज होने के बाद से अक्षय खन्ना चर्चाओं में बने हुए हैं। रहमान डकैत के किरदार में उनकी काफी तारीफ हो रही है। लेकिन रहमान डकैत के अलावा अक्षय खन्ना के कुछ और भी किरदार काफी मशहूर हैं, जिनमें उन्होंने शानदार काम किया है। यहां देखिए लिस्ट…
इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘धुरंधर’ रिलीज होते ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सराहना मिल रही है। वैसे तो यह फिल्म मल्टीस्टारर है और रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में हैं। लेकिन अगर फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा किसी की हो रही है तो वो हैं अक्षय खन्ना। अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार निभाया है। अक्षय खन्ना फिल्म की पूरी कास्ट पर भारी पड़े हैं और फिल्म के रिलीज होने के बाद सबसे ज्यादा तारीफें उन्हीं की हो रही हैं। रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना ने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में आई फिल्म ‘छावा’ में अक्षय खन्ना ने मुगल शासक औरंगजेब का किरदार निभाया था। इस किरदार में भी अक्षय की जमकर तारीफ हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं अक्षय खन्ना के उन प्रमुख किरदारों पर, जिनमें उन्होंने अपनी एक्टिंग की गजब रेंज दिखाई है।
विज्ञापन
2 of 11
अक्षय खन्ना
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
रहमान डकैत (धुरंधर)
सबसे पहले बात रहमान डकैत की ही कर लेते हैं। कहने को ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की फिल्म है, लेकिन पूरी लाइमलाइट रहमान डकैत बनकर अक्षय खन्ना ने चुरा ली। अक्षय ने रहमान डकैत का किरदार इतने अच्छे से निभाया है कि पर्दे पर उनको देखकर आपको भी खौफ सताएगा। अक्षय खन्ना के एक्सप्रेशन से लेकर डायलॉग्स तक काफी दमदार लगे हैं। साथ ही इस फिल्म में वो एक बार फिर काफी खूबसूरत भी नजर आए हैं।
विज्ञापन
3 of 11
अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
औरंगजेब (छावा)
अक्षय खन्ना ने सिर्फ दो किरदारों से ही 2025 को अपने नाम किया है। साल के अंत में जहां वो रहमान डकैत बनकर छाए हुए हैं, वहीं साल की शुरुआत में उन्होंने ‘छावा’ में औरंगजेब बनकर शानदार परफॉर्मेंस दी थी। विक्की कौशल की फिल्म में मुगल शासक औरंगजेब के किरदार में एक बार को तो अक्षय खन्ना पहचान में ही नहीं आ रहे थे। उनके काम को काफी सराहना मिली थी।
4 of 11
अक्षय खन्ना
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
आईजी तरुण अहलावत (दृश्यम 2)
साल 2022 में आई अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृष्यम 2’ में अक्षय खन्ना ने पुलिस ऑफिसर आईजी तरुण अहलावत की भूमिका निभाई थी। इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में अक्षय खन्ना के काम की काफी तारीफ हुई थी। उन्होंने अपने किरदार को बखूबी निभाया था।
तरुन सलूजा (सेक्शन 375)
अक्षय खन्ना की खासियत है कि वो जो भी किरदार निभाते हैं उसमें पूरी तरह से उतर जाते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने किया था साल 2019 में आई फिल्म ‘सेक्शन 375’ में। इस कोर्टरूम ड्रामा में अक्षय ने डिफेंस लॉयर तरुन सलूजा का किरदार निभाया था। देश के बड़े वकील की भूमिका में अक्षय काफी जचे थे। उनका स्टाइल और एक्सप्रेशन आज भी लोगों को याद हैं।
विज्ञापन
6 of 11
अक्षय खन्ना और सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
राजवीर सिंह (रेस)
अक्षय खन्ना वो एक्टर हैं, जो न सिर्फ बतौर हीरो बल्कि बतौर विलेन व निगेटिव रोल में भी हिट रहे हैं। साल 2008 में आई सैफ अली खान की फिल्म ‘रेस’ में अक्षय खन्ना निगेटिव रोल में नजर आए थे। फिल्म में अक्षय ने राजवीर सिंह का किरदार निभाया था, जो सैफ अली के किरदार रणवीर सिंह का छोटा भाई बना होता है। फिल्म में अक्षय की एक्टिंग की तारीफ हुई थी और उन्हें बेस्ट निगेटिव रोल का अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन
7 of 11
अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
हरीलाल गांधी (गांधी माय फादर)
अक्षय खन्ना ने अपने करियर में कभी भी एक जैसे किरदार नहीं निभाए। वो लगातार अपने किरदारों के साथ प्रयोग करते रहे। साल 2007 में जब वो फिल्म ‘गांधी माय फादर’ में हरीलाल गांधी बनकर आए तो उन्हें देखकर दर्शक चौंक गए। महात्मा गांधी और उनके बड़े बेटे हरीलाल गांधी के रिश्ते पर आधारित इस फिल्म में अक्षय ने शानदार काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही सफल न रही हो, लेकिन क्रिटिक्स ने फिल्म को सराहा था और अक्षय खन्ना समेत पूरी कास्ट की काफी तारीफें हुई थीं।
8 of 11
अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
जीतू (हंगामा)
कभी निगेटिव रोल में तारीफें बटोरने वाले अक्षय खन्ना जब कॉमेडी फिल्म में आए तो भी उन्होंने कमाल काम किया और तारीफें बटोरीं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हंगामा’ में अक्षय खन्ना पहली बार किसी कॉमेडी फिल्म में नजर आए थे। उन्होंने जीतू नाम के एक लवर का किरदार निभाया था, जो इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता है। फिल्म में परेश रावल के साथ उनके डायलॉग्स को काफी पसंद किया गया था। जबकि अपने अलग एक्सप्रेशन से अक्षय ने फिल्म में काफी तारीफें बटोरी थीं।
9 of 11
अक्षय खन्ना
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
करण मल्होत्रा (हमराज)
2002 में आई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘हमराज’ से पहले अक्षय खन्ना ने अपने करियर में अधिकांश रोमांटिक हीरो के किरदार निभाए थे। लेकिन बॉबी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म में अक्षय खन्ना ग्रे शेड में नजर आए। पहली बार पर्दे पर अक्षय ने इस तरह का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और अक्षय खन्ना के काम की जमकर तारीफ की गई। उन्हें इसके लिए अवॉर्ड भी मिला।
10 of 11
अक्षय खन्ना
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘सिड’ सिद्धार्थ सिन्हा (दिल चाहता है)
साल 2001 में आई फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दिल चाहता है’ से अक्षय खन्ना के करियर को एक नई उड़ान मिली थी। इसे बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में गिना जाता है। तीन दोस्तों की कहानी बताती इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने आमिर खान और सैफ अली खान जैसे सितारों के बीच शानदार काम किया था। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया और एक्टिंग की भी तारीफ हुई थी। इस फिल्म के लिए अक्षय खन्ना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
बॉर्डर
अक्षय खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत ‘हिमालय पुत्र’ से बतौर रोमांटिक हीरो की थी। लेकिन अपनी दूसरी ही फिल्म में अक्षय खन्ना सच्ची घटना पर आधारित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर’ में एक फौजी के किरदार में नजर आए। अपनी दूसरी ही फिल्म में एक असल व्यक्ति का किरदार निभाना आसान नहीं होता, लेकिन अक्षय खन्ना ने ये रिस्क उठाया। उनके काम की तारीफ भी हुई और उन्हें इसके लिए अवॉर्ड भी मिला।