टूटी आस को, रुकती सांस को जवाब देने का वक्त आया। युवराज भी आए और उनके साथ उनका वो सच भी आया जिससे वो आजाद तो हो गए, लेकिन पीछा नहीं छूट रहा। कौन बनेगा करोड़पति के 9वें सीजन के ग्रैंड फिनाले एपिसोड 'अभिनंदन आभार' में पहुंचे युवराज सिंह अपने आंसूओं पर काबू न कर पाए।
विज्ञापन
2 of 4
Yuvraj Singh
शो के दौरान क्रिकेटर युवराज सिंह ने जिंदगी के उस दौर के बारे में बात की जब वह जानलेवा बीमारी कैंसर से लड़ रहे थे। बीमारी उनके करियर और निजी जिंदगी में कैसे तूफान लेकर आई और कैसे उन्होंने इस पर जीत हासिल की, इन सबके बारे में दिल की बात शेयर करते हुए वह बेकाबू हो गए और आंसू रोक न पाए।
@YUVSTRONG12 u r true fighter.... pic.twitter.com/FclanTk9L7
— Fahim Farooq (@fahim_parekh) November 3, 2017
विज्ञापन
3 of 4
Yuvraj Singh
क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 9वां सीजन खत्म हो रहा है। सोमवार और मंगलवार को उसका ग्रैंड फिनाले एपिसोड 'अभिनंदन आभार' प्रसारित किया जाएगा। युवराज के साथ विद्या बालन भी शो में अपनी फिल्म 'तुम्हारी सुलु' को प्रमोट करने पहुंचीं। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी भी शो में पहुंचे।
कौन बनेगा करोड़पति के 9वें सीजन में इस बार महिलाओं ने बाजी मारी है। शो में कुल 58 कंटेस्टेंट्स पहुंचे जिसनें महिला और पुरुष प्रतिभागियों की संख्या बराबर रही। अपने एक ट्वीट में भावुक होते हुए अमिताभ ने दर्शकों को इसकी जानकारी काफी पहले ही दे दी थी।
T 2588 - And KBC draws to a close .. !! Penultimate day and the absence of all those connected to be away .. a sadness ! pic.twitter.com/Q7tCdg8fd1
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 22, 2017