बिग बॉस के सीजन 11 में चल रही बंदगी-पुनीष की लव स्टोरी में डांसर सपना चौधरी विलेन बनकर उभरी हैं। प्रियांक के सामने सपना ने दोनों के प्यार की पोल खोल दी और कहा कि प्रियांक अब तुम बंदगी पर ट्राइ करो।
विज्ञापन
2 of 4
सपना चौधरी ने प्रियांक के सामने खुलासा किया है कि पुनीश ने उन्हें खुद बताया कि वो तो केवल शो को जीतने लिए बंदगी का इस्तेमाल कर रहे हैं। 'ऐसी तो कितनी ही मैं बार में छोड़कर चला आता हूं, इसे तो घर तक भी छोड़ने ना जाउं'। सपना के मुताबिक, जब उसने बंदगी से बोला कि तुम पुनीश की जगह प्रियांक पर क्यों नहीं ट्राई करती तो बंदगी बोली-प्रियांक को मेरे पीछे लगा ही रहता है, जब चाहे उसे फंसा लूं।
विज्ञापन
3 of 4
गौरतलब है कि प्रियांक शर्मा की घर वापसी के बाद बंदगी का पलड़ा भारी हो चुका है। पुनीश के साथ-साथ वह प्रियांक से भी दोबारा नजदीकियां बढ़ रही हैं। इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब प्रियांक के कहने पर उन्होंने उनकी पीठ पर लोशन लगाया। ताज्जुब की बात ये है कि प्रियांक की यह 'मदद' बंदगी तब भी कर सकती थीं जब पुनीश वॉशरूम में मौजूद थे। लेकिन बंदगी ने उनके वहां से चले जाने का इंतजार किया और तब प्रियांक को क्रीम लगाई।
गौरतलब है कि एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने भी बंदगी के बारे में आज बड़ा खुलासा कर सबको चौंका दिया है। IBT को दिए इंटरव्यू में गहना ने कहा कि बंदगी कालरा पहले से शादीशुदा हैं। बंदगी की शादी दिल्ली के पंजाबी बिजनेसमैन से हो चुकी है। दोनों की शादी 2-3 साल पहले हुई थी, लेकिन अब दोनों अलग रहते हैं, हालांकि उनका अभी तक तलाक नहीं हुआ है। गौरतलब है कि पुनीश भी पहले से शादीशुदा है, उसका डाइवोर्स हो चुका है।