स्टार प्लस का सुपर सक्सेसफुल शो 'साथ निभाना साथिया' अब ऑफ एयर हो चुका है। हालांकि जब तक ये सीरियल चलता रहा इसकी रेटिंग टॉप पर बनी रही। शो में लीड रोल प्ले कर रही गोपी बहू सभी की दुलारी बन चुकी थी, लेकिन गोपी बहू का ये अवतार शायद ही आपने देखा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गोपी बहू का किरदार निभाने वाली एक्टर देवोलिना भट्टाचार्जी ने सभी दर्शकों के दिल में अपनी एक विशेष जगह बना ली थी। इसकी सबसे बड़ी वजह थी सीरियर में उनके कैरेक्टर का आदर्श बहू और आदर्श पत्नी वाला रूप। जिसने आगे चलकर एक आदर्श मां का किरदार भी निभाया।
पढ़ें: सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के लिए करना होगा इंतजार, इस वजह से अटकी शूटिंग
विज्ञापन
3 of 5
अब देवोलिना भट्टाचार्जी अपनी गोपी बहू वाली इमेज से बाहर आना चाहती है। देवोलिना ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ हॉट तस्वीरें साझा की है। जिन्हें देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि यह वही गोपी बहू है, जिसे आपने टीवी पर देखा था।
4 of 5
बता दें कि साथ निभाना साथिया की शुरुआत 03 मई 2010 में हुई थी। यह सीरियर दो चचेरी बहनों के जीवन पर आधारित था, जिसमें उनके जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव को दिखाया गया था।
पढ़ें: रिलीज से पहले रिकॉर्ड बना रही पद्मावती पर विवाद गरमाया, उमा भारती भी कूदीं
सात साल तक लोगों के दिलों पर राज करने वाला ये सीरियल 23 जुलाई 2017 को ऑफ एयर हो गया। बता दें कि गोपी बहू का किरदार निभाने वाली देवोलिना भट्टाचार्जी भारतीय टेलीविजन जगत की सबसे ज्यादा कमाई वाली महिलाओं में से एक हैं।