फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: तीन नॉमिनेटेड सदस्यों में कड़ी टक्कर, जानें कौन होगा घर से बाहर

Sun, 05 Nov 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' एक और कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाने को तैयार है। इस हफ्ते बेघर होने के लिए कुल 9 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट किये गए हैं। ऑनलाइन वोटिंग के नतीजों पर गौर करें तो तीन सदस्यों के बीच कड़ी टक्कर देखी जा सकती है।
पढ़ें: बिग बॉस के घर की सबसे गंदी हरकत कैमरे में कैद, अर्शी ये तूने क्या किया
 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss
इस हफ्ते शिल्पा शिंदे, प्रियांक शर्मा, ढिंचैक पूजा, सपना, हिना खान, बेनाफश, हितेन तेजवानी, सब्यसाची सतपथी और बंदगी कालरा को नॉमिनेट किया गया है। इनमें से जो सदस्य इस हफ्ते शो से बाहर किया जाएगा उसके नाम का ऐलान सलमान खान 'वीकेंड का वार' एपिसोड में करेंगे। हालांकि ऑनलाइन पोलिंग के नतीजों के अनुसार चौंकाने वाला नाम सामने आया है।

BIGG BOSS 11: सलमान लेंगे ये बड़ा फैसला, पलट जाएगा पूरा 'गेम'
 
विज्ञापन

3 of 5
Shilpa
नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बचाने के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन वोटिंग में सबसे ज्यादा वोट्स शिल्पा शिंदे को मिले हैं। हिना खान को पछाड़ते हुए शिल्पा ने 3,468 वोट्स हासिल किये हैं। वहीं, हिना खान को 2,869 वोट्स मिले। इनके फैन्स के लिए राहत की बात ये है कि दोनों इस हफ्ते भी सुरक्षित हैं।

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : SELF
सपना भी इस हफ्ते के एविक्शन से बाल बाल बची हैं। उन्हें प्रियांक शर्मा से भी कम वोट्स मिले हैं। प्रियांक को जहां 1691 वोट्स मिले, वहीं सपना की झोली में केवल 1654 वोट्स गिरे। वहीं, हितेन  1,975 वोट्स के साथ और बंदगी कालरा 1632 वोटों के साथ सेफ जोन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dhinchak Pooja
ऑनलाइन वोटिंग के नतीजों के मुताबिक इस हफ्ते ढिंचैक पूजा (1559 वोट्स), बेनाफशा (1563 वोट्स), और सब्यसाची (1592 वोट्स) के बीच कड़ी टक्कर है। इन्हें मिलने वाले वोटों में बहुत कम का अंतर है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें