ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अभिनेत्री शिवांगी जोशी अपनी बेहतरीन एक्टिंग और क्यूटनेस के लिए जानी जाती हैं। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में वह नायरा सिंघानिया का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हो गई थीं। शिवांगी ने 2013 में जीटीवी के शो 'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था। इन दिनों अभिनेत्री अपने पहले रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर चर्चा में हैं। रोहित शेट्टी के इस शो को लेकर खबर है कि अभिनेत्री इसमें खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने देसी लुक में फोटोशूट कराया है, इसके अलावा वह अपने वेस्टर्न लुक को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। कल वह अपना 27वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस खास मौके पर हम आपके लिए शिवांगी के ग्लैमरस लुक की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं।