फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: कौन है राखी सावंत का नया बॉयफ्रेंड आदिल खान? दोनों के रिश्ते के खिलाफ है लड़के का परिवार

Wed, 18 May 2022 12:18 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में राखी सांवत ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के बारे में खुलकर बात की है। 
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत - फोटो : Instagram
राखी सावंत इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बिग बॉस 15 में राखी ने अपने पति रितेश को दुनिया से रूबरू करवाया था लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया। वहीं, अब राखी को नया पार्टनर मिल गया है और राखी अपने बॉयफ्रेंड आदिल संग खूब रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इन सबके बीच राखी सावंत ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने बताया कि रितेश से ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं और उस हालत से आदिल ने राखी को निकाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राखी सावंत - फोटो : Instagram
राखी सावंत ने कहा, 'मुलाकात के एक महीने के अंदर ही आदिल ने मुझे प्रपोज कर दिया था। मैं उनसे छह साल बड़ी हूं। शुरू में, मैं इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। लेकिन उन्होंने मुझे समझाया। इस दौरान उन्होंने मुझे मलाइका-अर्जुन और प्रियंका-निक जोनस का उदाहरण दिया। आदिल ने मुझे कहा था कि वह मुझे बहुत प्यार करते हैं और फिर मुझे भी उनसे प्यार हो गया।' 
विज्ञापन

3 of 4
राखी सावंत लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rakhisawant2511
राखी सावंत ने इस इंटरव्यू में अपने बॉयफ्रेंड आदिल के बारे में भी बताया। राखी ने कहा, 'आदिल मैसूर में रहते हैं और एक बिजनेसमैन हैं। वह मुझसे मिलने मुंबई आते हैं। उन्होंने ही मुझे गाड़ी गिफ्ट की थी। आदिल मेरी दोस्त शैली के भाई हैं और शैली ने ही मुझे और आदिल को मिलवाया था। उन्होंने मेरा नंबर शैली से ही लिया था। हमारी फोन पर बातचीत हुई है। लेकिन मैं अब भी थोड़ा कन्फ्यूज हूं।' 
विज्ञापन

4 of 4
राखी सावंत - फोटो : Instagram
राखी सावंत ने अपनी कन्फ्यूजन की वजह बताते हुए कहा, 'मैं मनोरंजन जगत से हूं और यहां पर मुझे हमेशा ग्लैमरस अंदाज में दिखाया गया है। मेरी छवि की वजह से आदिल का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है। जब आदिल के परिवार में इस रिश्ते के बारे में पता चला था तो हंगामा हो गया था। मेरे कपड़े पहनने का तरीके परिवार को पसंद नहीं है। लेकिन मैं खुद को बदलने के लिए तैयार हूं। इन सब चीजों की वजह से ही मुझे डर है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें