फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री मोहिना कुमारी को हुआ कोरोना वायरस, परिवार के साथ ही 17 लोग हुए क्वारंटीन

Tue, 02 Jun 2020 01:04 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Suyesh Rawat and Mohena Kumari Singh - फोटो : instagram
कोरोना वायरस ने देशभर में हाहाकार मचा रखा है। इस संक्रमण ने हर किसी को अपनी चपेट में ले रखा है। तमाम बड़े- बड़े सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर साजिद- वाजिद की जोड़ी में से वाजिद खान इस संक्रमण की चपेट में आ गए थे और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

विज्ञापन

2 of 5
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मोहिना कुमारी ही नहीं उनके परिवार के चार अन्य सदस्य भी इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। मोहिना के अलावा उनके ससुर और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मोहिना के पति सुयश, जेठानी आराध्या और उनके पांच साल के बेटे श्रेयांश शामिल हैं। जबकि सतपाल महाराज के बड़े बेटे श्रद्धेय का सैंपल दोबारा से जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा उनके घर में काम करने वाले 17 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को सतपाल महाराज की पत्नी और मोहिना की सास अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महाराज और उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ ही आवास में काम करने वाले कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। कुल 41 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से कुल 22 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

4 of 5
mohena kumari - फोटो : social media
आपको बता दें कि मोहिना कुमारी की शादी बीते साल अक्टूबर में ही सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से हुई है। ये शादी एक रॉयल वेडिंग थी जो रीवा में हुई थी। मोहिना रीवा के महाराज पुष्पेंद्र सिंह की बेटी हैं। मोहिना की शादी में प्रधानमंत्री मोदी ने भी शिरकत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mohena kumari - फोटो : social media
वहीं बात करें मोहिना के वर्कफ्रंट की तो मोहिना कुमारी बॉलीवुड फिल्म 'एबीसीडी' में नजर आई थीं। इसके बाद मोहिना लंबे समय तक स्टार प्लस के धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आई थीं। शादी के बाद उन्होंने इस सीरियल को अलविदा कह दिया। अब मोहिना अपने परिवार के साथ ही वक्त बिता रही हैं।

पढ़ें: 'जो मेरा बेटा मेरे पास है, किस अल्फाज में आपका शक्रिया करूं...', एक मां का भावुक मैसेज सोनू सूद के नाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें