टीवी की सबसे मशहूर अभिनेत्री का नाम लिया जाए तो उनमें हिना खान का नाम सबसे पहले आएगा। टीवी सीरियल के बाद हिना बड़े पर्दे पर भी सक्रिय हैं। 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के बाद हिना अपनी बहू की इमेज तोड़ने में कामयाब रहीं और हर तरफ उनके फैशन की चर्चा होने लगी। अभी हिना घर पर ही हैं और लगातार अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। इस बार हिना ने लॉकडाउन से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की है।