'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी का लोकप्रिय सीरियल है, जो लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो से कई सितारों को लोकप्रियता मिली है, जिसमें टीवी एक्ट्रेस नविका कौटिया का नाम भी शामिल है। नविका इस सीरियल में माया का किरदार निभाती हैं, जिसकी हेल्थ से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। नविका कौटिया बीते तीन दिनों से अस्वस्थ होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।