आम हो या खास, कोरोना वायरस के कहर हर किसी पर दिख रहा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव निकली थीं। केवल मोहिना ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद से सभी लोग अस्पताल में भर्ती थे। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि मोहिना घर वापस लौट आई हैं।