फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिता हसनंदानी के ससुर का निधन, सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर एक्ट्रेस ने लिखा भावुक मैसेज

Sat, 13 Jun 2020 04:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिता हसनंदानी के सुसर का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' में शगुन का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी (Anita Hassanandani) के ससुर का निधन हो गया है। अनिता अपने ससुर के बेहद करीब थीं क्योंकि कम उम्र में ही उनके सिर से पिता का साया छिन गया था। ऐसे में जब रोहित रेड्डी से शादी हुई तो ससुर के रूप में पापा की वह कमी भी दूर हो गई। 
विज्ञापन

2 of 5
अनिता हसनंदानी पति के साथ - फोटो : instagram
अब अपने ससुर के निधन से अनिता सदमें में हैं। अनिता के पति रोहित ने पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, तस्वीर में वह अपने पापा का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि वह किसी अस्पताल की है। तस्वीर के साथ रोहित रेड्डी ने लिखा, 'पापा आप बहुत याद आओगे। आप मेरे हीरो थे, हो और हमेशा रहोगे। आपके लिए यहां मेरी एक छोटी-सी प्रार्थना।'
 
विज्ञापन

3 of 5
अनिता हसनंदानी पति के साथ - फोटो : instagram
अनिता ने भी अपने ससुर के निधन पर भावुक पोस्ट लिखा है, उन्होंने लिखा- 'मैं तब 16 साल की थी जब मैंने अपने पापा को खो दिया था और तब से मैं अपनी शादी के सपने देख रही थी ताकि पापा का वो खालीपन ससुर दूर कर सकें। पापा आपने मुझे अपनी बेटी की तरह प्यार किया। रोहित से ज्यादा प्यार किया। मैं खुशकिस्मत थी आपको अपनी जिंदगी में पाकर। हर चीज के लिए थैंक्यू पापा। आप हर पल याद आओगे और हमेशा हमारे दिलों में रहोगे।'
 

4 of 5
अनिता हसनंदानी
अनिता ने साल 2013 में रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पहली बार दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी। इसके बाद प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा और ये रिश्ता शादी कर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिता हसनंदानी पति के साथ
टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक अनिता हसनंदानी (Anita Hassanandani) का हर एक अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। अनिता और रोहित की शादी को लगभग आठ साल बीत गए हैं और वो सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और उनमें दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार देखा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें