फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोहब्बतें' के मेकर्स का बड़ा फैसला, जल्द दिखेंगे नए चेहरे, कहानी भी होगी नई

Sun, 18 Feb 2018 09:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Ye Hai Mohabbatein
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। शो की प्रोड्यूजर एकता कपूर सीरियल का नाम बदलने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार शो का नया नाम 'मोहब्बतें' के आस-पास ही बुना जाएगा। साथ ही, कुछ नए चेहरे भी जोड़े जाएंगे। वहीं, शो की कहानी भी नई होगी। हालांकि, वह कहानी भी दिव्यांका त्रिपाठी के 'इशी मां' के किरदार के इर्द-गिर्द ही घूमेगी।
विज्ञापन

2 of 4
Ye Hai Mohabbatein
तकनीकी भाषा में कहें तो मेकर्स 'ये है मोहब्बतें' का स्पिन-ऑफ लाने वाले हैं। यह तीसरा ऐसा मौका होगा जब भारतीय टीवी इंडस्ट्री के दर्शकों को कोई स्पिन-ऑफ देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि इससे पहले टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' का स्पिन-ऑफ 'कुंडली भाग्य' और सीरियल 'इश्कबाज' का स्पिन-ऑफ 'दिल बोले ओबरॉय' आया था।
विज्ञापन

3 of 4
Ye Hai Mohabbatein
शो के स्पिन-ऑफ का मतलब होता है उसके रंग-रूप में बदलाव लाना। इसमें कहानी या किरदार में बदलाव किए जाते हैं और दूसरे नाम के साथ उसी पुराने कॉन्सेप्ट को पेश किया जाता है। भारत में अभी यह कॉन्सेप्ट नया है और रिस्की भी। पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ 'कुंडली भाग्य' जहां लगातार टीआरपी चार्ट पर टॉप पर काबिज है, वहीं 'दिल बोले ओबेरॉय' को खराब टीआरपी की वजह से पांच महीने में ही बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन

4 of 4
Ye Hai Mohabbatein
'ये है मोहब्बतें' के स्पिन-ऑफ के बारे में पूछने पर दिव्यांका ने कहा, 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह हमारे ब्रांड 'ये है मोहब्बतें' के लिए बड़ी बात होगी।' मिली जानकारी के अनुसार शो की शूटिंग मार्च में शुरू होगी।                                                                                                 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें