बिग बॉस सीजन 11 खत्म होते ही मानों हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की झोली एक के बाद एक ऑफर से भर गई है। सपना इस समय अभय देओल के साथ फिल्म 'नानू की जानू' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि सपना एक और फिल्म में ठुमके लगाते हुए दिखाई देंगी।
विज्ञापन
2 of 4
Sapna Choudhary
सूत्रों की मानें तो सपना चौधरी धर्मेंद्र की कमबैक फिल्म 'यमला पगला दीवाना 3' में दिखाई देंगी। कहा जा रहा है इस फिल्म में वह डांस का तड़का लगाएंगी। दिलचस्प बात यह है कि सपना इस फिल्म में हेमा मालिनी के ही फेमस गाने पर थिरकते हुए नजर आएंगी। फिलहाल इन खबरों की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
3 of 4
Dharmendra
वहीं कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान भी इस फिल्म में धर्मेंद्र, बॉबी और सनी के साथ भांगड़ा करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही खत्म होने वाली है। इस बात की जानकारी कुछ दिन पहले वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर दी थी।
आपको बता दें 'यमला पगला दीवाना' पहली बार साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसके बाद फिल्म का सीक्वल 2013 में और अब इस फिल्म का तीसरा सीक्वल आने वाला है जिसमें देओल परिवार एक साथ फिर से मस्ती करते हुए दिखाई देगा।