एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) में नकारात्मक भूमिका निभाने वाला अभिनेता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इस अभिनेता का नाम अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) हैं। अनुराग पांच साल से नंदिनी गुप्ता को डेट कर रहे थे। नंदिनी के साथ अनुराग इस महीने की आखिरी तारीख यानी कि 31 जनवरी को सात फेरे लेंगे। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया।