साल 2025 टीवी जगत के लिए खास रहा, क्योंकि कई पॉपुलर स्टार्स लंबे ब्रेक के बाद छोटे पर्दे पर लौटे। इनमें स्मृति ईरानी, शिल्पा शिंदे और शरद केलकर जैसे कई स्टार्स के नाम शामिल हैं। फैंस इनकी वापसी से काफी खुश हुए और कई शोज की टीआरपी भी बढ़ी। आइए जानते हैं कि इन स्टार्स ने किस सीरियल से कब और कैसे कमबैक किया।