फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss जीतने के बाद शिल्पा का नया खुलासा, बोलीं- 'मास्टरमाइंड' ने मुझे शो में आने से रोका था'

Sun, 21 Jan 2018 07:56 AM IST
amarujala.com- Prsented By- अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Vikas and Shilpa
बिग बॉस 11 खत्म हो चुका है लेकिन घर से बाहर नए-नए मामले सामने आ रहे है। ऐसे में शिल्पा शिंदे ने नया चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि विकास गुप्ता ने उन्हें बिग बॉस में आने से रोका था। इसके लिए मेरे खिलाफ एक केस भी दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन

2 of 5
Vikas And Shilpa
शिल्पा ने बताया कि उनके जीतने के बाद ये अफवाह उड़ाई जा रही है कि वे शो के होस्ट सलमान खान की वजह से जीती हैं।  शिल्पा ने कहा, सलमान ने मुझसे केवल एक ही चीज कही थी कि मैंने शो में गेम बहुत अच्छे से खेला। जब मैं शो से बाहर आई तो मुझे एक चीज पता चली कि सलमान खान और चैनल ने मेरे पूर्व के कोर्ट केस के बारे में जानकारी की थी।”
विज्ञापन

3 of 5
Vikas and Shilpa
खैर ये तो बिग बॉस देखने वाले सभी दर्शकों को पता ही होगा कि शो में दोनों के बीच होने वाली लड़ाई ने दर्शकों को एंटरटेन भी किया। इसी दौरान शिल्पा शिंदे ने कहा है, ”विकास नहीं चाहते थे कि मैं बिग बॉस शो का हिस्सा बनूं। मैं बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा बनने जा रही यह बात विकास गुप्ता जानते थे, और उन्होंने मुझे शो में न जाने देने का प्रयास भी किया।” 

4 of 5
Vikas and Shilpa
बता दें कि बिग बॉस शो में शिल्पा और विकास के बीच कई उतार-चढ़ाव देने को मिले थे। शुरुआती हफ्तों की लड़ाई के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।  शिल्पा का कहना है, ”विकास गुप्ता बिग बॉस में जाने से रोकना चाहते थे, विकास गुप्ता जानते थे कि मैं बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रही, इसलिए उन्होंने मेरे खिलाफ केस दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vikas and Shilpa
लेकिन शिल्पा ने ये भी साफ किया कि 'मैं यह नहीं कहती कि केस विकास गुप्ता ने ही कराया लेकिन इस कहानी की जड़ विकास गुप्ता ने ही रखी होगी। मुझे याद है जब ‘भाबी घर पर हैं’ शो कर रही थी तो विकास ने मुझसे कहा था कि मैं तुमको घर पर बैठाऊंगा।” शिल्पा ने कहा, ”मुझे याद है एक वीकेंड के वॉर में सलमान खान ने विकास गुप्ता से कहा था, विकास तुम मुझे भी काम करने से रोकोगे, मुझसे भी बदला लोगे क्या? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें