फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: काजी तौकीर से भिड़े आसिफ खान, अरिश्फा से क्यों नाराज हुईं लव? जानें नए प्रोमो में क्या है खास

Tue, 20 Oct 2026 06:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' ने नए एपिसोड में काफी कुछ नया होना वाला है। मेकर्स ने इसके प्रोमो जारी किए हैं। आइए जानते हैं प्रोमो में क्या है।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' काफी चर्चा में है। इसमें हर दिन कुछ ना कुछ नया होता है। नया एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। इसमें आसिफ खान, काजी तौकीर से भिड़ते हुए नजर आएंगे। वहीं अरिश्फा और लव गिल के बीच भी विवाद हो गया है। जानिए नए एपिसोड में और क्या खास होगा?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
क्यों भिड़े आसिफ और काजी?
प्रोमो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस कहते हैं कि आज किसी को नॉमिनेट करने का दिन है। ऐसे में आसिफ खान कहते हैं कि काजी मेरे लिए बोरिंग नहीं महा बोरिंग है। इस पर काजी कहते हैं क्या मैं बहुत बोरिंग हूं? इस पर आसिफ कहते हैं कि हां आप बहुत बोरिंग हैं। इस पर काजी कहते हैं कि आउ।

देवी पादुकोण सिंह: रणवीर-दीपिका ने महानवमी पर किया छोटी बेटी का नामकरण, साझा की दुआ की बहन की पहली तस्वीर

विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
काजी और आसिफ में जुबानी जंग
इसके बाद आसिफ कहते हैं कि यह फ्लॉप हो गया है। थोड़ा बंदर वाला करो। इसके बाद काजी बंदर की तरह उछलते हैं। इसके बाद आसिफ कहते हैं कि तुम्हारा लेवल यही है। तुम्हारे मुंह से थूक गिरता है, इसलिए चुप रहा करो। इस पर काजी कहते हैं कि मैं क्यों चुप रहूं? तुम कौन हो? फिर दोनों में जुबानी जंग शुरू हो जाती है।

4 of 5
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
लव और अरिश्फा में क्यों हुई बहस?
एक नए गेम में बिग बॉस कहते हैं कि जो फालतू में रोने लग जाता है, आपको उसकी तस्वीर पर लूजर लिखना है। इसके बाद लव गिल बैनर लेकर आती हैं और कहती हैं कि अरिश्फा मेरे पास आपका नाम है। वह कहती हैं कि आपने कल एक बात बोली थी वह मुझे अच्छी नहीं लगी। इस पर अरिश्फा सफाई देती हैं। लव को इस पर गुस्सा आता है और वह उनसे कहती हैं कि तमीज से बात करो। इसके बाद दोनों में जोरदार बहस हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
प्रतिभागियों ने बताए एक-दूसरे के दोष
एक और प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं कि आज नॉमिनेशन का दिन है। वह कहते हैं कि बिग बॉस के घर में कुछ दोष होते हैं। आज मैं दोष बताउंगा। आपको जो भी उस दोष का सबसे बड़ा दोषी लगता है। उसकी तस्वीर पर वह दोष लिख देना है। इसके बाद प्रतिभागी एक दूसरे के दोष बताते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें