मौनी रॉय ने आज गोवा में सूरज नांबियार से शादी की। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन कल से शुरू हो गया था और अब मौनी रॉय व सूरज नांबियार की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की फोटो अर्जुन बिजलानी ने शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अर्जुन बिजलानी ने लिखा, 'मिस्टर एंड मिसेज नांबियार!!' शादी के लिए मौनी रॉय ने लाल और सोने की कढ़ाई वाली सफेद साड़ी और लाल कलर का ब्लाउज चुना है। इसके साथ ही मौनी ने ट्रेडिशनल साउथ इंडियन ज्वैलरी पहनी है। अपने बालों में गजरा और सूक्ष्म मेकअप के साथ, मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है।