शहनाज गिल
- फोटो : Instagam
शहनाज सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं हैं, बल्कि एक कमाल की गायिका भी हैं। उन्होंने 'सरपंच', 'बर्बरी', 'वहम' जैसे कई गानों में अपनी आवाज दी है। हालांकि शहनाज को असली पहचान बिग बॉस से मिली। भले ही वह इस रिएलिटी शो की विजेता नहीं रहीं, लेकिन इस शो ने उन्हें शौहरत के एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया। पंजाब की कटरीना कैफ कहलाने वाली शहनाज पूरे हिंदुस्तान की कटरीना बन गई।