फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कहां हैं डॉली बिंद्रा: अंडों के लिए बिग बॉस में मनोज तिवारी से की थी लड़ाई, गाली-गलौज की आ गई थी नौबत

Sun, 27 Jun 2021 12:26 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डॉली बिंद्रा
इंडस्ट्री में जिस तरह से विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फेमस हैं। वैसे ही कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो वैम्प के नाम से इंडस्ट्री में मशहूर हैं। जिसमें से एक मशहूर नाम डॉली बिंद्रा का भी है। डॉली का जन्म 20 जनवरी 1970 को हुआ था। डॉली बिंद्रा फिल्म और टेलीविजन में तो विलेन का किरदार निभाती ही हैं। असल जीवन में भी डॉली कई विवादों से घिरी रही हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। 

डॉली हमेशा ही साइड किरदारों में रहीं लेकिन उन्होंने अपनी अदाकारी से एक नाम बना लिया। लेकिन अपनी फिल्मों और धारावाहिकों से इतर डॉली अपने विवादों के चलते भी काफी सुर्खियां में बटोरती हैं।उन्होंने 'हम सब एक हैं', 'गदर', 'क्रेजी 4' जैसी फिल्मों में काम किया है। डॉली को बिग बॉस के सीजन 4 में में लड़ाई झगड़े के लिए भी जाना जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डॉली बिंद्रा - फोटो : Twitter
बिग बॉस सीजन 4 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली डॉली बिंद्रा ने काफी हंगामा मचाया था। शो के दौरान वह अपनी दमदार आवाज और अपशब्दों की वजह से काफी लाइम लाइट में रहीं। डॉली बिंद्रा ने शो के दौरान घरवालों से खूब झगड़ा किया था। डॉली का सबसे बड़ा झगड़ा हुआ भोजपुरी अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी के साथ हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच काफी गहमा- गहमी देखी गई थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
डॉली बिंद्रा - फोटो : Twitter
एक अंडे को लेकर शुरू हुई ये लड़ाई इतनी बढ़ गई कि डॉली ने मनोज को काटने की धमकी तक दे डाली। दरअसल डॉली का कहना था कि बिग बॉस ने खाना बनाने से मना किया है लेकिन मनोज तिवारी का कहना था कि वो अंडा खाना चाहते हैं। दोनों की ये बहस इतनी आगे बढ़ गई थी कि गाली गलौच तक बात पहुंच गई। मनोज तिवारी के सपोर्ट में खड़ी हुईं श्वेता तिवारी से भी डॉली की खूब लड़ाई हुई थी। बिग बॉस सीजन 4 की विनर श्वेता तिवारी बनीं थीं। बात करें मनोज तिवारी की तो आज राजनीति में उनका कद काफी ज्यादा है। 
 

4 of 5
डॉली बिंद्रा
इसके अलावा डॉली ब्रिंद्रा राधे मां को लेकर भी चर्चा में रहीं हैं। डॉली बिंद्रा राधे मां के साथ रहा करती थीं। उनके समागम में डॉली को अक्सर देखा जाता रहा था। लेकिन साल 2015 में डॉली ने खुद राधे मां के ऊपर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। डॉली का कहना था कि राधे मां ने उनसे किसी अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा था। उस वक्त डॉली बिंद्रा ने कहा था, 'ध्यान दें यह मेरा निजी अनुभव है। हर कोई उस महिला की विश्वसनीयता पर शक कर रहा है। जो कि #MeToo के जरिये अपना डरावना अनुभव लिख रही हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉली बिंद्रा
डॉली बिंद्रा को भले ही बिग बॉस से अलग फेम मिला मगर एक्ट्रेस काफी समय से इंडस्ट्री में सक्रिय रही हैं। उन्हें इंडस्ट्री में आए ढाई दशक हो चुका है। अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी से अपने करियर की शुरुआत की थी।  इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। साल 2010 से वे कुछ ही फिल्मों में नजर आई हैं। साल 2015 में फिल्म डॉली की डोली, इमरान खान और दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी काम किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें